देश

'PM मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए', छात्रों के आंदोलन खत्म करने पर राहुल गांधी बोले- ये स्टूडेंट्स की जीत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के युवाओं और छात्रों को बधाई दी है। राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यह इस्तीफा देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर हमला किया जा रहा है जिसे बदलना बेहद जरूरी है।

Image

पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए-राहुल गांधी (X/@RahulGandhi)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के युवाओं और छात्रों को बधाई दी है। राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यह इस्तीफा देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर हमला किया जा रहा है जिसे बदलना बेहद जरूरी है।

इससे पहले राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा था ''धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे एजुकेशन सिस्टम को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है। सड़कों पर आकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डटकर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।''

कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि '2 मांगें अभी भी बाकी हैं - प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो। ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है। इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। डरो मत!

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article