देश

आपने हमारे पायलटों के हाथ उनकी पीठ पीछे बांध दिए- लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सरकार पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं करने का आदेश देने की गलती की, हमारे पायलटों के हाथ बांध दिए गए।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- संसद टीवी)

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। राहुल गांधी ने कहा कि हम सभी पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बोलते हुए, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "जिस क्षण ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, वास्तव में, इसके शुरू होने से पहले, विपक्ष ने, सभी दलों ने, यह प्रतिबद्धता जताई थी कि हम सेनाओं और भारत की निर्वाचित सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे।

राहुल गांधी का सरकार पर हमला

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद पाकिस्तान को बताया कि हम संघर्ष को आगे नहीं बढ़ाना चाहते, एक तरह से सरकार ने कह दिया कि हमारे पास राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है। राहुल गांधी ने कहा- "सरकार ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं करने का आदेश देने की गलती की, हमारे पायलटों के हाथ बांध दिए गए। इसका मतलब यह है कि आप पाकिस्तान में गए और उस पर हमला किया और फिर आपने हमारे पायलटों से कहा कि वे पड़ोसी देश की वायु रक्षा प्रणाली पर हमला न करें, यानी आपने उन्हें (पायलटों को) उनकी (पाकिस्तान की) वायु रक्षा प्रणाली का सामना करने के लिए कहा, जबकि उनके हाथ बंधे थे।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बात राजनाथ जी ने संसद में कही है।

राहुल गांधी ने दिया 1971 का उदाहरण

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘राजनाथ सिंह जी ने अपने भाषण में 1971 और 'ऑपरेशन सिंदूर' की तुलना की। मैं उनको याद दिलाना चाहता हूं कि 1971 में राजनीतिक इच्छाशक्ति थी। अमेरिका का सातवां बेड़ा आ रहा था, लेकिन उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने कहा कि हमें बांग्लादेश में जो करना है, हम करेंगे। जनरल मानेकशॉ ने इंदिरा गांधी जी से कहा मैं अभी ऑपरेशन नहीं करूंगा, मुझे छह महीने चाहिए। इंदिरा जी ने उन्हें ऐसा करने की पूरी स्वतंत्रता दी। इंदिरा जी ने कहा था कि आपको जितना भी समय चाहिए, आप लीजिए। आपके पास कार्रवाई का अधिकार होना चाहिए। इसी के बाद एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों ने समर्पण किया और एक नया देश बना।’’

कूटनीतिक विफलता का आरोप

राहुल गांधी ने सरकार पर कूटनीतिक विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम आतंकी हमले के पीछे का शख्स पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर है। हाल ही में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दोपहर के भोज पर मुलकात थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने (मोदी ने) यह नहीं कहा कि ट्रंप ने उन्हें (मुनीर को) अपने कार्यालय में आमंत्रित करने की हिम्मत कैसे की?’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘एक नया शब्द चला है- 'न्यू नॉर्मल'। विदेश मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि सभी देशों ने आतंकवाद की निंदा की। ये सच है कि कई देशों ने आतंकवाद की निंदा की, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि पहलगाम के बाद एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की। इसका मतलब है कि दुनिया, भारत को पाकिस्तान के साथ एक तराजू में रख रही है, जबकि संप्रग सरकार के समय आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया पाकिस्तान की निंदा करती थी।’’

चीन और पाकिस्तान अब एक हो गए हैं- राहुल

राहुल गांधी ने सदन में दिए अपने एक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मैंने कहा था कि कृपया समझें कि भारत की विदेश नीति की सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान और चीन को अलग रखना है। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आपने भारतीय विदेश नीति के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य को नष्ट कर दिया है। चीन और पाकिस्तान अब एक हो गए हैं। मुद्दा यह है कि अब हम अपने सामने चीनी-पाकिस्तानी गठजोड़ का सामना कर रहे हैं। यह बहुत खतरनाक समय है और हम ऐसे प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकते जिनमें सेना का प्रभावी ढंग से उपयोग करने का साहस नहीं है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?