देश

आज पीएम मोदी को कह देना चाहिए कि झूठ बोल रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप- राहुल गांधी ने दी चुनौती, सरकार से पूछे कड़े सवाल

ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी ने डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले दावे पर सरकार से जवाब मांगते हुए चुनौती दी कि पीएम मोदी आज लोकसभा में इसका खंडन करें।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फोटो- संसद टीवी)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए सरकार को चुनौती दी कि वो अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे खारिज कर दे, जिसमें वो 29 बार कह चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने करवाया। राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जहां पाकिस्तान की निंदा की वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी है। राहुल गांधी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य प्रधानमंत्री की छवि को बचाना था।

राहुल गांधी ने दी चुनौती

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- "ट्रम्प ने 29 बार कहा उन्होंने सीजफायर कराया और जेट गिरे। अगर नरेंद्र मोदी में दम है तो यहां कह दें कि ट्रम्प झूठ बोल रहे हैं।"

राहुल गांधी ने कहा कि "कुछ दिन पहले मैंने सदन में यह बात कही थी और वे मुझ पर हंसे थे। मैंने कहा था कि भारत की विदेश नीति की सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान और चीन को अलग रखना रही है... लेकिन हम इसमें नाकाम रहे, और उन्होंने भारतीय विदेश नीति को बर्बाद कर दिया। भारत सरकार को लगा कि वे पाकिस्तान से लड़ रहे हैं, और जब वे आए, तो उन्हें एहसास हुआ कि वे पाकिस्तान और चीन से लड़ रहे हैं..."

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article