देश

राहुल गांधी ने उठाया बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था का मुद्दा, जानें हार्वर्ड के छात्रों से क्या बोले

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 06:56 PM IST

Rahul Gandhi Raised Unemployment Issue: राहुल गांधी ने एक बार फिर बेरोजगारी और भारतीय अर्थव्यवस्था के मुद्दे को तूल दिया है। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों संग बातचीत की और इस दौरान कहा कि अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, लेकिन धन कुछ लोगों के हाथों में है।

Image

भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या बोले राहुल गांधी?

Photo : Twitter

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, लेकिन धन कुछ लोगों तक सीमित है और बेरोजगारी की समस्या एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत में यह भी कहा कि चुनाव लड़ने के लिए तटस्थ मीडिया, निष्पक्ष कानूनी प्रणाली, निष्पक्ष निर्वाचन आयोग, वित्तीय संसाधन तक पहुंच और तटस्थ संस्थानों की आवश्यकता होती है।

राहुल गांधी ने उठाया अर्थव्यवस्था का मुद्दा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने 15 दिसंबर को हुई बातचीत का एक वीडियो शनिवार को 'एक्स' पर साझा किया। उन्होंने इस बातचीत के दौरान पिछले 10 वर्षों में भारत की आर्थिक प्रगति के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, 'जब आप आर्थिक विकास के बारे में बात करते हैं तो आपको यह सवाल पूछना होगा कि आर्थिक विकास किसके हित में है।'

राहुल गांधी का कहना था, 'सवाल यह है कि विकास किस तरह का है और उससे किसे लाभ हो रहा है। भारत में विकास के आंकड़े हैं और दूसरी तरफ बेरोजगारी का आंकड़ा है। भारत बढ़ रहा है, लेकिन जिस तरह से यह बढ़ रहा है वह यह है कि बड़े पैमाने पर धन को कुछ लोगों तक समिति कर दिया है।'

चुनाव नतीजों को लेकर राहुल ने क्या कहा?

यह पूछे पर कि जनता से संवाद और संपर्क का असर चुनाव नतीजों में क्यों नहीं दिखता तो राहुल गांधी ने कहा,'...आपको एक निष्पक्ष मीडिया, निष्पक्ष कानूनी प्रणाली, निष्पक्ष चुनाव आयोग, वित्तीय संसाधन तक पहुंच, तटस्थ संस्थानों की आवश्यकता होती है। आप एक ऐसे अमेरिका की कल्पना करें जहां आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस), संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) का पूर्णकालिक काम विपक्ष को खत्म करने का हो। हम इसी स्थिति में हैं।'

'भारत जोड़ो यात्रा' पर क्या बोले राहुल गांधी?

उन्होंने 'भारत जोड़ो यात्रा' का उल्लेख करते हुए कहा, 'मैं 4,000 किलोमीटर पैदल इसलिये नहीं चला क्योंकि मुझे 4,000 किलोमीटर चलना पसंद है। मैं 4,000 किलोमीटर चला क्योंकि अपना संदेश पहुंचाना था, कोई दूसरा रास्ता नहीं था।'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 दिसंबर को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह साथ संवाद किया था और उस दिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ाई लड़ने को प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्येक भारतीय छात्र को वैश्विक दूत बनने के लिए आवश्यक अनुभव और अवसर मिले। कांग्रेस नेता अपनी विदेश यात्राओं के दौरान दुनिया भर के प्रमुख विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ बातचीत करते रहे हैं।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित