देश

Congress Crisis: इधर राजस्थान में मचा है हंगामा उधर बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए राहुल गांधी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 05:15 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ है और जम्मू-कश्मीर में जाकर समाप्त होगा। इस दौरान यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। तमिलनाडु से शुरू हुई ये यात्रा अब केरल पहुंच चुकी है।

Image

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए राहुल गांधी (फोटो- कांग्रेस)

KEY HIGHLIGHTS
  • इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं राहुल गांधी
  • केरल में चल रही है भारत जोड़ो यात्रा
  • उधर राजस्थान में सीएम के नाम को लेकर कांग्रेस में मची है घमासान

राजस्थान को लेकर भले ही कांग्रेस में हंगामा मचा हुआ है, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक राहुल गांधी इन हंगामाओं से दूर केरल में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। जो इस समय केरल में चल रही है।

कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है, जिसमें राहुल गांधी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा- "ये भविष्य ही तो संवारना है और इनके लिए हर मुश्किल से टकरा जाना है।"

ऐसे समय में जब राजस्थान में सीएम के नाम को लेकर खींचतान चल रही हो, राहुल गांधी पूरी तरह से रिलैक्स दिख रहे हैं। राहुल पूरी तरह से अपनी भारत जोड़ो यात्रा में रमे दिख रहे हैं। जबकि राजस्थान को लेकर सीधे-सीधे गांधी परिवार पर सवाल उठ रहा है, क्योंकि इस समय कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी सोनिया गांधी के पास ही है।

राजस्थान में क्या हुआ है

कुछ ही दिनों में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत इस चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुके हैं और उनकी दावेदारी भी मजबूत दिख रही है। कांग्रेस इन दिनों एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन कर रही है, जिसके तहत अध्यक्ष पद जीतने के बाद गहलोत को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।

इसीलिए कांग्रेस आलाकमान गहलोत के उत्तराधिकारी का चयन करना चाह रहा है। कांग्रेस नेतृत्व सीएम पद पर सचिन पायलट को बैठाना चाह रही है, जबकि गहलोत खेमा सीपी जोशी को आगे बढ़ा रहा है। रविवार को नाम को लेकर राजस्थान के विधायकों के साथ कांग्रेस प्रभारी अजय माकन की मीटिंग होनी थी, लेकिन मीटिंग से पहले ही विधायकों के बागी होने की खबर आई और मीटिंग नहीं हो पाई। इसके बाद से कांग्रेस नेतृत्व और गहलोत गुट के बीच विवाद बढ़ गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article