देश

क्या राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया- BJP ने दावा कर शेयर किया वीडियो, कांग्रेस नेता को बताया घमंडी

संसद में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी पर राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगा है। बीजेपी ने सबूत के तौर पर दो वीडियो भी जारी किए हैं।

Image

बीजेपी के द्वारा जारी किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट (फोटो- @BJP)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगा है। बीजेपी ने एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है और उन्हें घमंडी बताया है। वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है।

बीजेपी ने शेयर किए दो वीडियो

बीजेपी ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने संसद में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन तक नहीं किया। भाजपा ने एक्स पर कथित रूप से कार्यक्रम के दो वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी को इतना घमंड है कि राष्ट्रपति जी का अभिवादन तक नहीं किया।’’

वीडियो में क्या

इस पोस्ट में आगे कहा गया, ‘‘सिर्फ इसलिए क्योंकि वो जनजातीय समाज से आती हैं, महिला हैं और राहुल गांधी कांग्रेस के राजकुमार? कैसी घटिया मानसिकता है ये? भाजपा द्वारा साझा किए गए वीडियो में से एक में गांधी को राष्ट्रपति के बैठने से पहले ही मंच पर अपनी सीट पर बैठते देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के बगल में ही खड़े कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे उन्हें खड़ा होने को कहते हैं।

दूसरे वीडियो में क्या

भाजपा द्वारा पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो क्लिप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खरगे खड़े होकर राष्ट्रपति का अभिवादन करते दिख रहे हैं लेकिन राहुल गांधी राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए दिखाई नहीं दिए। भाजपा की ओर से साझा किए गए वीडियो के साथ लिखा गया-‘‘कांग्रेस हमेशा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान करती है। राष्ट्रपति खड़ी रहीं, शहजादा बैठ गए। राष्ट्रपति का अभिवादन नहीं किया।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट