देश

'मोदी-प्रधान की जोड़ी ने...'NEET पेपर लीक मामले के बाद CBSE बोर्ड परीक्षा पर सरकार से राहुल गांधी के तीखे सवाल

Rahul Gandhi on CBSE Exam: राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले के बाद अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर सवाल उठाए हैं। और हाल ही में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ियों और परिणामों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है

Image

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Rahul Gandhi on CBSE Exam: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले के बाद अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (CBSE Exam) पर सवाल उठाए हैं। राहुल ने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ियों और परिणामों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सीबीएसई में 'ऑन स्क्रीन मार्किंग' (OSM) और मूल्यांकन प्रणाली को लेकर उठे गंभीर सवालों के बीच शिक्षा मंत्रालय को 'आपदाओं का विभाग' बताते हुए तंज कसा।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि- 'मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया, दशकों में पहली बार CBSE बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं। 18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी - और एक हफ़्ते से OSM, ग़लत मार्किंग और जांच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।

एक 17 साल का बच्चा, जिसकी कॉपी ग़लत जांची गई, न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया।मगर, उसे मदद नहीं, गालियां मिलीं - BJP के IT cell ने उसे “Anti-National” कहा, “Soros का एजेंट” कहा, “Deep State” का हिस्सा कहा।

एक 17 साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज़ उठाता है और यह BJP उसे देशद्रोही बना देती है।सच यह है - मोदी सरकार युवाओं और Gen Z से डरती है, क्योंकि वो अब सवाल पूछ रहे हैं। और जो सवाल पूछे, उसे यह सरकार बदनाम करती है, डराती है, कुचलती है।

पर सुन लीजिए, मोदी जी - यही युवा, यही Gen-Z आपका अहंकार तोड़ेगा।

नीट पेपर लीक मामले पर इस मुद्दे को उठाकर सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार नीट पेपर लीक मामले पर इस मुद्दे को उठाकर सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि लाखों छात्रों का भविष्य संकट में है, लेकिन केंद्र सरकार जवाब नहीं दे रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि जब लाखों छात्र सड़कों पर उतरकर न्याय मांग रहे हैं, तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय मामले से किनारा करने की कोशिश कर रही है। राहुल ने कहा कि पेपर लीक की वजह से छात्रों का भरोसा टूट रहा है और युवाओं का भविष्य अंधेरे में जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था नहीं बनाई जाती, तब तक कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article