कौन थी वो कार जिसमें बैठाकर पुतिन को PM आवास ले गए पीएम मोदी? जानिए इसकी खासियत

Putin In India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम (04 दिसंबर) दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने खुद उन्हें पालय एयरपोर्ट पर रिसीव किया। गौरतलब है कि पीएम मोदी और पुतिन जिस कार पर बैठकर एक साथ लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, उसपर काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं वो कार कौन सी है।


Produced by: पीयूष कुमारUpdated Dec 5 2025, 07:24 IST
​टोयोटा फॉर्च्यूनर की खासियत 01 / 07

​टोयोटा फॉर्च्यूनर की खासियत

जिस एसयूवी में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने सवारी की, वह 2024 टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का 4X2 डीजल मैनुअल वेरिएंट है। हालांकि, यह आम फॉर्च्यूनर नहीं है, बल्कि इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कई खास बदलावों के साथ तैयार किया गया है।

साधारण नहीं ये गाड़ी 02 / 07

साधारण नहीं ये गाड़ी

भले ही वीडियो में यह कोई साधा फॉर्च्यूनर कार लग रही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बेलटप्रूफिंग और बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं। सुरक्षा फीचर्स की वजह से इसकी कीमत नॉर्मल मॉडल से कई ज्यादा की उम्मीद है।

​2755 सीसी का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन03 / 07

​2755 सीसी का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन

गाड़ी में 2755 सीसी का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है। यह इंजन लगभग 201.15 हॉर्सपावर की पावर और 420 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

​मजबूत सस्पेंशन04 / 07

​मजबूत सस्पेंशन

फॉर्च्यूनर अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। 4X2 (टू-व्हील ड्राइव) पर चलने वाली यह 7-सीटर एसयूवी शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत सस्पेंशन के वजह से खराब सड़कों पर भी आरामदायक सवारी के लिए जानी जाती है।

​कार की सेफ्टी फीचर्स 05 / 07

​कार की सेफ्टी फीचर्स

कार में 7 एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

​कार की इंटीरियर06 / 07

​कार की इंटीरियर

फॉर्च्यूनर का केबिन (इंटीरियर) प्रीमियम है। आरामदायक सीटें, आधुनिक डैशबोर्ड और अच्छा स्पेस दिख रहा है।ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए आरामदायक सीटिंग, शानदार फिनिश और सुविधाएं , जैसे एयर कंडीशनिंग, आरामदायक बैठने की व्यवस्था। इसे लंबी यात्राओं के लिए भी उपयुक्त बनाती हैं।

​कितनी है कार की कीमत? 07 / 07

​कितनी है कार की कीमत?

टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 35 लाख से शुरू होकर 48 लाख रुपये तक जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!