देश

PU Protest: 'पत्रकार अपराधी नहीं हैं, लोकतंत्र में उनकी भूमिका अहम', चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जताई चिंता

पंजाब विश्वविद्यालय में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों पर चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई ने विवाद खड़ा कर दिया है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “पत्रकार अपराधी नहीं हैं, लोकतंत्र में उनकी भूमिका बेहद अहम है।” क्लब ने घटना में शामिल पुलिसकर्मियों की पारदर्शी जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Image

पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जताई चिंता।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने पंजाब विश्वविद्यालय में हुए विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों पर चंडीगढ़ पुलिस की बर्बर कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। क्लब ने कहा कि पत्रकार अपराधी नहीं हैं और लोकतंत्र में उनकी भूमिका बेहद अहम है। संस्था ने इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों की पारदर्शी जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ की धक्का-मुक्की

बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में सीनेट चुनाव की तारीख की घोषणा की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी के अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस घटना में कई छात्रों के घायल हो गए।

छात्रों द्वारा हो रहे इस प्रदर्शन में , किसान संगठनों, पंथक संगठनों, सामाजिक समूहों और अखिल भारतीय सिख छात्र संघ सहित सभी विचारधाराओं के लोग शामिल हो गए। विश्वविद्यालय में 5,000 से ज़्यादा लोग जमा हो गए। अचानक प्रदर्शन ने हिंसक रूप इख्तियार कर लिया। नतीजा ये हुआ कि पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी, जिसमें कई छात्र भी घायल हो गए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?