देश

CJI डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल हुए PM मोदी, न्यायाधीश ने ऐसे किया वेलकम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक मराठी टोपी पहन रखी है।

Image

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के घर मोदी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली: देशभर में गणपति महोत्सव की धूम है। खासकर, महाराष्ट्र में त्योहार को लेकर अलग ही रंगत है। देश की नामचीन हस्तियां भगवान के प्रतिष्ठान में भाग ले रही हैं। स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणपति पूजन में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को पीएम सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान गजानन की आरती उतारी।

एक वीडियो में चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना दास अपने घर पर मोदी का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद मोदी उनके आवास पर पूजा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के आवास पर आयोजित पूजा में पारंपरिक मराठी टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article