देश

यूपी में एक बार फिर हुए न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 961 न्यायिक अधिकारियों का तबादला हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के आदेश पर तबादले हुए हैं।

Image

प्रयागराज एक बार फिर हुए न्यायिक अधिकारियों के तबादले

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Allahabad High Court : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 961 न्यायिक अधिकारियों का तबादला हुआ है। न्यायिक अधिकारियों में 361 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेंशन जज, 300 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 300 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के आदेश पर तबादले हुए हैं। तबादला सूची में प्रदेश के हर जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले भी 30 मार्च को करीब 582 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने 8 अप्रैल को देर शाम अधिसूचना जारी की थी।

582 न्यायिक अधिकारियों का हुआ था तबादला

बता दे, इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 582 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें 236 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 207 सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) और 139 सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) शामिल थे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के संयुक्त रजिस्ट्रार सतीश कुमार पुष्कर ने वार्षिक तबादला-2025 का आदेश जारी किया था। न्यायाधीशों को तत्काल नए पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने को भी कहा गया था। तबादले में सबसे अधिक 13 न्यायाधीश कानपुर से थे। इसके अलावा अलीगढ़ से ग्यारह और बरेली से पांच न्यायाधीशों का भी तबादला किया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article