देश

प्रतीक यादव ने अपनी बेटियों के नाम की संपत्ति, मौत से पहले ही कर दी थी वसीयत, पर लगी है यह शर्त!

Prateek Yadav Will:अपर्णा यादव से विवाद के बाद प्रतीक यादव ने बेटियों के नाम संपत्ति कर दी थी, ऐसा मीडिया रिपोर्टों के आधार पर बताया जा रहा है।

Image

प्रतीक यादव का परिवार (फाइल फोटो)

Prateek Yadav Will: अपर्णा बिष्ट यादव के पति और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह फिटनेस और रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हुए थे और सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे। बताया गया कि प्रतीक यादव की उम्र मात्र 38 वर्ष थी। उसके बाद उनसे जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने परिवार के रसूख के कारण प्रतीक काफी जाने-पहचाने चेहरे थे। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि प्रतीक यादव ने अपनी पूरी संपत्ति अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी। कहा जा रहा है कि इसके लिए पहले से एक वसीयत भी तैयार करवाई गई थी। वहीं इस कथित वसीयत में उनकी पत्नी अपर्णा यादव के नाम का जिक्र किसी भी संपत्ति में नहीं है। ऐसा दावा किया जा रहा है।

लखनऊ की 22 बीघा कृषि भूमि समेत कई चल अचल संपत्ति की बेटियों के नाम कर दी हैं, पर इसमें एक शर्त भी लगी है जिसके मुताबिक

बेटियां भी 27 वर्ष तक अपनी संपत्ति नहीं बेच सकेंगी।

बेटी को 27 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही संपत्ति बेचने का अधिकार

इस वसीयत को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि बड़ी बेटी को 27 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही संपत्ति बेचने या अपने हिसाब से इस्तेमाल करने का अधिकार मिलेगा तब तक संपत्ति का इस्‍तेमाल तो किया जा सकेगा, पर उसे बेचा नहीं जा सकेगा।

इस वसीयत में अपर्णा यादव का जिक्र नहीं ?

इस वसीयत में अपर्णा यादव का जिक्र नहीं है ऐसा कहा जा रहा है, इसे लेकर सवाल सामने आ रहे हैं। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं और फिलहाल उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक राजनीति में सक्रिय नहीं थे वह बिजनेसमैन थे। उनकी संपत्ति करोड़ों रुपये में बताई जाती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article