देश

पलटूराम राजनीति की अंतिम समय- नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, कहा: JDU का अस्तित्व नहीं बचेगा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 19, 2024, 08:00 PM IST

जनसुराज यात्रा के दौरान एक प्रेसवार्ता में जब प्रशांत किशोर से बिहार की राजनीति और नीतीश कुमार को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में जबतक नीतीश कुमार हैं, चर्चा और अफवाह जारी रहेगा।

Image

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के पलटीमार राजनीति पर कसा तंज (फोटो- @Prashantkishorr)

बिहार की राजनीति में पैठ बनाने की कोशिश में जुटे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला था। कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे और चुनावी रणनीतिकार के तौर पर कभी पहचाने जाने वाले प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के पलटीमार राजनीति का आखिरी समय आ गया है। अगले चुनाव में जदयू का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

नीतीश पर प्रशांत किशोर का तंज

जनसुराज यात्रा के दौरान एक प्रेसवार्ता में जब प्रशांत किशोर से बिहार की राजनीति और नीतीश कुमार को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में जबतक नीतीश कुमार हैं, चर्चा और अफवाह जारी रहेगा। प्रशांत किशोर ने कहा- "उस आदमी को खुद ही मालूम नहीं है कि उसको क्या करना है, जबतक नीतीश कुमार हैं, तब इस तरह की चर्चा और अटकलें चलती रहेंगी।"

'जदयू का अस्तित्व खत्म'

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं तो दावे के कह सकता है कि नीतीश कुमार के इस तरह के पलटूराम राजनीति का करीब-करीब अंतिम समय आ गया है। 2-4 महीना जितना दिन खींच के चलना हैं चल लें, लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी JDU का विघटन शुरू हो जाएगा और अगले विधानसभा चुनाव आते-आते जदयू का कोई अस्तित्व नहीं बचेगा।

नीतीश के पलटी मारने की चर्चा

दरअसल बिहार की राजनीति में एक बार फिर से चर्चा है कि नीतीश कुमार पलटी मार सकते हैं। यही कारण है कि वो ललन सिंह को हटाकर खुद जदयू प्रमुख बने हैं। अमित शाह ने भी हाल में कुछ इशारा किया है। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि नीतीश लोकसभा चुनाव से पहले वापस एनडीए में लौट सकते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें