देश

Sambhal Violence: जामा मस्जिद की दीवारों पर लगे संभल हिंसा के 74 उपद्रवियों के पोस्टर, पहचान बताने वाले को मिलेगा इनाम

Sambhal Violence Posters: संभल पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवारों पर 74 उपद्रवियों के पोस्टर लगाए हैं जो संभल हिंसा में शामिल थे और उनकी सूचना देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

Image

संभल पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवारों पर 74 उपद्रवियों के पोस्टर लगाए हैं

KEY HIGHLIGHTS

  • संभल पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवारों पर 74 उपद्रवियों के पोस्टर लगाए
  • सूचना देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा
  • पुलिस ने भरोसा दिया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले (Sambhal Violence) में पिछले साल 24 नवंबर, 2024 को शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी अब इस मामले में हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है, अब संभल पुलिस ने 74 उपद्रवियों की पोस्टर जारी किए। यह पोस्टर शाही जामा मस्जिद की दीवार के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों और चौक-चौराहों पर लगाए है इन उपद्रवियों की पहचान बताने वाले को पुलिस ने इनाम देने की भी घोषणा की है।

संभल के एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया, '24 नवंबर को संभल में जो हिंसात्मक घटना हुई थी, उस संबंध में 74 उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। CCTV के माध्यम से उनका घटना में सम्मलित होना पाया गया था, उनके पोस्टर लगाए जा रहे हैं ताकि उनकी पहचान हो सके।'

'पोस्टर में नजर आ रहे चेहरों की पहचान कर उन्हें सूचित करें'

पोस्टर लगाने के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो पोस्टर में नजर आ रहे चेहरों की पहचान कर उन्हें सूचित करें, साथ ही लोगों से अपील की है कि इन फोटो की पहचान करें अगर उन्हें इन उपद्रवियों के बारे में कुछ भी पता है तो पुलिस को जरूर सूचित करें।

CCTV कैमरों से कई अन्य आरोपियों की पहचान भी की थी

सूचना देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई है वहीं पुलिस ने भरोसा दिया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बता दें कि संभल हिंसा के लिए गठित एसआईटी टीम और संभल पुलिस ने घटनास्थल पर लगे हुए CCTV कैमरों से कई अन्य आरोपियों की पहचान भी की थी पर अभी भी कई उपद्रवी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं इन भगोड़े उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवारों पर उनके पोस्टर लगाए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article