देश

पीएम मोदी से फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने की फोन पर बात, रूस-यूक्रेन समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने बताया कि इस चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने दुनिया से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया, जिनमें रूस-यूक्रेन संघर्ष भी शामिल रहा।

Image

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (फोटो- AP)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ विश्व के कई ज्वलंत मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसनें रूस-यूक्रेन संघर्ष भी शामिल है। फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की ये बातचीत तब हुई है, जब

टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका और भारत के रिश्ते में तनाव दिख रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस बातचीत की जानकारी देते हुए कहा, "राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा और सकारात्मक मूल्यांकन किया। यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के प्रयासों सहित अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-फ़्रांस रणनीतिक साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article