देश

हमारे प्रयासों से 2 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचे', व्यवस्था में सुधार पर जोर: PM

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 01:50 PM IST

Narendra Modi news: पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिस तरह से रक्षा क्षेत्र में आज आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है उससे घोटालों की आशंका भी खत्म हो गई है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि भ्रष्टाचार से जुड़ी जो भी अनुशासनात्मक कार्यवाहियां है उसे जल्द से जल्द से पूरा कर लिया जाए।

Image

पीएम ने कहा कि देश के विकास के लिए व्यवस्था में सुधार जरूरी है।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रखे अपने विचार
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बीते आठ सालों से व्यवस्था में सुधार कर रही है
  • डीबीटी व्यवस्था से दो लाख करोड़ रुपए की बचत होने की बात कही, घोटालों पर लगी रोक

Narendra Modi : भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के कदमों का जिक्र और इससे देश में आए बदलाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश को तेजी से आगे ले जाने के लिए व्यवस्था की कार्य प्रणाली में सुधार एवं बदलाव जरूरी है। सरकार इस दिशा में पिछले आठ सालों से तेजी से काम कर रही है और इसके नतीजे भी देखने को मिले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्यक्ष हस्तांतरण लाभ (डीबीटी) के चलते दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि गलत हाथों में जाने से बची है।

कार्यक्रम में सरदार पटेल को याद किया

'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि यह संयोग है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के समय यह सप्ताह मनाया जा रहा है। पटेल का पूरा जीवन ईमानदारी, पारदर्शिता एवं सार्वजनिक सेवा को मजबूती देने के प्रति समर्पित रहा।

दो लाख करोड़ रुपए बचाए-पीएम

पीएम ने कहा, 'बीते आठ वर्षों से हमारी सरकार व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए कदम उठा रही है। यह व्यवस्था संसाधनों की कमी एवं दबाव से बनी थी। हम नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए, सुविधाओं में सुधार कर और आत्मनिर्भरता के जरिए इस समस्या को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। डीबीटी के चलते दो लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचाए जा सके हैं।'

आत्मनिर्भरता से घोटालों पर लगी रोक

पीएम ने आगे कहा कि जिस तरह से रक्षा क्षेत्र में आज आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है उससे घोटालों की आशंका भी खत्म हो गई है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि भ्रष्टाचार से जुड़ी जो भी अनुशासनात्मक कार्यवाहियां है उसे जल्द से जल्द से पूरा कर लिया जाए। इसे मिशन मोड में किया जाना चाहिए।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article