देश

पीएम मोदी बोले-पश्चिम बंगाल के मेरे भाई-बहनों का कल्याण ही सर्वोपरि, आयुष्मान योजना को लेकर किया पोस्ट

PM Narendra Modi News: पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मेरे भाई-बहनों का कल्याण ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि राज्य के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा।

Image

पीएम मोदी बोले-पश्चिम बंगाल के मेरे भाई-बहनों का कल्याण ही सर्वोपरि, आयुष्मान योजना को लेकर किया पोस्ट

PM Modi Ayushman Yojana in West Bengal: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के एक X पर किए गए पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संदेश लिखा है। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मेरे भाई-बहनों का कल्याण ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि राज्य के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा।'

पीएम ने कहा, 'आयुष्मान भारत, दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना है, जो बेहतरीन गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करती है। इसके साथ ही, 'डबल-इंजन' सरकार केंद्र की प्रमुख योजनाओं का बिना किसी रुकावट के क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।'

सुवेंदु अधिकारी के किस पोस्ट पर मोदी ने रिप्लाई किया?

दरअसल, बंगाल के सीएम ने पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले दिन को अहम बताया था। अधिकारी ने सोमवार को नबान्न स्थित अपने कार्यालय में पहले दिन को अहम और विभिन्न गतिविधियों से युक्त बताया। सुवेंदु ने कहा कि उनकी सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों के माध्यम से चुनावी वादों को अमल में लाना शुरू कर दिया है।

मंत्रिमंडल की अपनी पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद X पर एक पोस्ट में अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार ने राज्य में असल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से छह ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

उन्होंने कहा, 'आज हमने वादों को अमल में लाया है' और पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने से लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भूमि सौंपकर सीमा पर बाड़ लगाने के काम को सुगम बनाने जैसे निर्णय लिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अंततः केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को लागू करेगा, जिससे निवासियों को इसके लाभ मिल सकेंगे। अपने कार्यकाल के पहले दिन को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की वृद्धि को मंजूरी दी है ताकि उन युवाओं को भरपाई की जा सके जिन्होंने 'पिछली सरकार के दौरान अपना बहुमूल्य समय गंवाया।'

पोस्ट में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है और उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जनगणना प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री अधिकारी ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं कि उनकी सरकार अगले महीने से अन्नपूर्णा भंडार योजना लागू करे और राज्य द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें