देश

मकर संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गायों को खिलाया चारा, देखें तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 05:04 PM IST

मकर संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर गायों को चारा, गुड़ और घास खिलाई। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Image

गायों को चारा खिलाते पीएम मोदी

Photo : ANI

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का पशु प्रेम किसी से छिपा नहीं है। खाली वक्त में पीएम मोदी अपने आवास पर पशु-पछियों और प्रकृति के बीच समय गुजारना पसंद करते हैं। एक बार फिर उसका पशु प्रेम सामने आया है। मकर संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर गायों को चारा, गुड़ और घास खिलाई। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

देखें तस्वीरें -

बता दें, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का एक बहुत ही भावुक करने वाला वीडियो सामने आया था। इसमें पीएम मोदी पोंगल के अवसर पर दिल्ली में राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान एक युवा लड़की ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने अपनी शॉल उतारकर उसे उपहार स्वरूप दे दी।

देखें वीडियो-

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article