PM Modi for run for unity: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों से 31 अक्टूबर को एकता के लिए दौड़ में शामिल होने की अपील की। यह दौड़ एक भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए है।
मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, '31 अक्टूबर को एकता के लिए दौड़ में शामिल हों और एकजुटता की भावना का जश्न मनाएं! आइए, सरदार पटेल के एक भारत के सपने का सम्मान करें।'
पटेल, जिनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था, वह एक स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। आजादी के बाद 500 से ज्यादा रियासतों को भारत संघ में मिलाने में उनका अहम रोल था।
पीएम मोदी खुद लीड करेंगे परेड
पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को गुजरात में केवड़िया के पास राष्ट्रीय एकता दिवस परेड को लीड करेंगे। रविवार को अपने मन की बात रेडियो संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह 31 अक्टूबर खास है क्योंकि इस दिन सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। सरदार पटेल की जयंती मनाने के लिए पूरे देश में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
