PM Modi CM Yogi Meeting News: यूपी भाजपा में सियासी हलचल मची हुई है वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि
27 जुलाई को PM मोदी से CM योगी की मुलाकात हो सकती है, गौर हो कि सीएम योगी 27 जुलाई को 'नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल' की बैठक के लिए नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम जाने वाले हैं।
इस बैठक के बाद उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं से हो सकती है वहीं कहा जा रहा है कि सीएम योगी पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं गौर हो कि मतभेदों की खबरों के बीच ये मुलाकात अहम हो सकती है।
यूपी भाजपा के भीतर चल रहे कलह के बीच ये प्रस्तावित बैठक महत्वपूर्ण
गौर हो कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद यूपी भाजपा के भीतर चल रहे कलह के बीच ये प्रस्तावित बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 14 जुलाई को लखनऊ में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद और ये कलह और भी गंभीर हो गया है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दिल्ली में डटे रहे
लोकसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दिल्ली में डटे रहे वहीं इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
