देश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी, दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 9, 2023, 10:46 AM IST

Sonia Gandhi Birthday: प्रधानमंत्री के अलावा, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी पूर्व कांग्रेस प्रमुख को शुभकामनाएं दीं।

Image

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई (File photo)

Photo : PTI

Sonia Gandhi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे। सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है और उनके बेटे राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

खड़गे-थरूर-स्टालिन ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री के अलावा, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी पूर्व कांग्रेस प्रमुख को शुभकामनाएं दीं। खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों के निरंतर समर्थक रही हैं। हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों की एक निरंतर समर्थक, साहस, धैर्य और निस्वार्थ बलिदान के साथ विपरीत हालात से लड़ते हुए वह अत्यंत दयालुता का प्रतीक रही हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

वेणुगोपाल ने कहा कि सार्वजनिक सेवा और समाज के गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति सोनिया गांधी की प्रतिबद्धता ने अरबों दिल जीते हैं। उनकी जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण दौर में कांग्रेस को बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ाया और यूपीए सरकार की वास्तुकार थीं, जिसने सभी के लिए कल्याण और देश के लिए तेजी से विकास किया।

थरूर बोले, विशिष्टता के साथ कांग्रेस का नेतृत्व किया

शशि थरूर ने सोनिया गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत विशिष्टता के साथ कांग्रेस का नेतृत्व किया और वह अपने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। वह लंबे समय तक स्वस्थ और प्रसन्न रहें और हमारी पार्टी का मार्गदर्शन करती रहें और हमारे देश की सेवा करती रहें। स्टालिन ने भी सोनिया गांधी के अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने लिखा- भारत को निरंकुश ताकतों से बचाने के हमारे संयुक्त प्रयास में उनकी गहन दृष्टि और अनुभव का खजाना एक मार्गदर्शक प्रकाश बना रहेगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें