देश

Delhi: पीएम मोदी आज रेहड़ी पटरी वालों को देंगे बड़ी सौगात, दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण की रखेंगे आधारशिला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2024, 06:38 AM IST

Delhi News: पीएम मोदी दिल्ली में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर दिल्ली के 5,000 रेहड़ी पटरी वालों सहित देश भर के एक लाख रेहड़ी पटरी वालों को इस योजना के तहत ऋण भी वितरित करेंगे। साथ ही वो दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे।

Image

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।

Photo : PTI

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। पीएमओ ने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री इस अवसर पर दिल्ली के 5,000 रेहड़ी पटरी वालों सहित देश भर के एक लाख रेहड़ी पटरी वालों को इस योजना के तहत ऋण भी वितरित करेंगे।

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। कोरोना महामारी के कारण गहराए वैश्विक आर्थिक संकट के दौरान समाज के हाशिये पर पड़े तबकों या वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर एक जून, 2020 को ‘पीएम स्वनिधि’ योजना शुरू की गई थी।

रेहड़ी पटरी वालों के लिए कितनी खास है ये योजना?

पीएमओ ने कहा कि यह योजना हाशिये पर पड़े रेहड़ी पटरी समुदायों के लिए रूपांतरकारी साबित हुई है। पीएमओ ने कहा कि अब तक देशभर में 62 लाख से भी अधिक रेहड़ी पटरी वालों को 10,978 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के 82 लाख से अधिक ऋण वितरित किए जा चुके हैं। उसके मुताबिक, अकेले दिल्ली में 232 करोड़ रुपये की राशि के लगभग दो लाख ऋण वितरित किए गए हैं।

किस रूट पर यात्रा को लेकर बढ़ेगी मेट्रो सुविधाएं

पीएमओ ने कहा कि यह योजना अब भी उन लोगों के लिए वित्तीय समावेशन और समग्र कल्याण का प्रतीक बनी हुई है जो सदैव ही इससे कमोबेश वंचित रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के दो अतिरिक्त कॉरिडोर यथा लाजपत नगर-साकेत-जी ब्लॉक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ की आधारशिला भी रखेंगे। ये कॉरिडोर कुल मिलाकर 20 किलोमीटर से भी अधिक लंबे होंगे और संपर्क बढ़ाने एवं यातायात की भीड़ को और भी कम करने में काफी मदद करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!