देश

PM मोदी का वायनाड दौरा आज, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण; पीड़ितों से होगी मुलाकात

Wayanad Landslide: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करने जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस भीषण हादसे में हुई तबाही का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

Image

पीएम मोदी आज करेंगे वायनाड का दौरा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी राहत शिविर और अस्पताल जाकर भूस्खलन पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
  • भूस्खलन के बाद लापता 152 लोगों की तलाश अभी जारी है
  • सर्च अभियान में 403 बॉडी पार्ट्स मिले

PM Modi in Wayanad: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे। वह राहत कार्यो की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी दिन में करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे। फिर वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का एरियल सर्वेक्षण करेंगे। वह राहत शिविर और अस्पताल जाकर भूस्खलन पीड़ितों से मिलेंगे। पीएम मोदी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अच्छा फैसला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, भयानक त्रासदी का जायजा लेने के लिए वायनाड आने के लिए मोदी जी का धन्यवाद। मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री मोदी तबाही की गंभीरता को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे। राहुल ने पिछली लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व किया था। बता दें कि केरल में भूस्खलन के कारण 300 से अधिक लोगों की जान चली गई है। 30 जुलाई 2024 को, केरल के वायनाड जिले में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ था। जानकारी के अनुसार, 226 शव और बरामद हुए। सर्च अभियान में 403 बॉडी पार्ट्स भी मिले हैं।

रविवार से फिर शुरू होगाा सर्च ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की यात्रा के कारण जिले में सख्त प्रतिबंधों के कारण शनिवार को मुंडाकाई और चूरलमाला जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कोई तलाशी अभियान नहीं चलाया जाएगा। जिला कलेक्टर डी.आर. मेघाश्री ने इसकी जानकारी दी है। खोज में शामिल वालेंटियर्स और अन्य लोगों को आपदा क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जिला कलेक्टर ने यह भी घोषणा की कि सर्च ऑपरेशन रविवार को फिर से शुरू किया जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article