देश

PM का चार दिवसीय उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरा, SCO समिट में होंगे शामिल; MEA ने बताया पूरा शेड्यूल

PM Modi Uzbekistan Kyrgyzstan Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से चार दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा करेंगे।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

PM Modi Uzbekistan Kyrgyzstan Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों के अहम दौरे पर जाने वाले हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी 29 अगस्त से चार दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा करेंगे।

SCO समिट में हिस्सा लेंगे PM मोदी

शेड्यूल के मुताबिक, पीएम मोदी 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान में रहेंगे, जहां वह विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, उज्बेकिस्तान के बाद पीएम किर्गिस्तान की राजधानी 'बिश्केक' जाएंगे, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत 2017 से इस संगठन का पूर्ण सदस्य है।

एससीओ शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा की बदलती स्थिति समेत कई अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी शिखर बैठक को संबोधित करेंगे, जहां वह सुरक्षा, संपर्क और अवसरों से जुड़ी भारत की प्राथमिकताओं को रेखांकित करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ उन नेताओं में शामिल हैं, जिनके शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है। इस वर्ष एससीओ की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ भी है। भारत वर्ष 2017 से संगठन का पूर्ण सदस्य है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ''पीएम शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जहां वह इस मंच पर सुरक्षा, संपर्क और अवसरों से जुड़ी भारत की प्राथमिकताओं को रेखांकित करेंगे।" विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने प्रेस वार्ता में कहा कि एससीओ की स्थापना मुख्य रूप से आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के उद्देश्य से की गई थी, जो अब भी एक चुनौती बने हुए हैं।

मोदी शिखर सम्मेलन से इतर एससीओ के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। ऐसी जानकारी है कि पुतिन उन नेताओं में शामिल होंगे, जिनके साथ पीएम शिखर सम्मेलन के दौरान अलग से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। पीएम छठे विश्व घुमंतू खेलों के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे, जो मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है।

पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना होगा। जॉर्ज ने कहा, ''उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पीएम 29 और 30 अगस्त को ताशकंद की राजकीय यात्रा करेंगे। यह पीएम की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!