देश

भाई राहुल के बचाव में आईं प्रियंका, PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं-अपने कामकाज का आधा समय विदेश में बिताते हैं प्रधानमंत्री

दरअसल, राहुल की प्रस्तावित जर्मनी यात्रा पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि शीतकालीन सत्र अभी चल ही रहा है कि राहुल विदेश दौरे पर जा रहे हैं। वह नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारियों से ज्यादा अपने विदेश दौरे को प्राथमिकता दे रहे हैं। बता दें कि राहुल 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे जबकि संसद के शीतकालीन सत्र का समापन 19 दिसंबर को हो रहा है।

Image

जर्मनी की यात्रा पर जाने वाले हैं एलओपी राहुल गांधी। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Priyanka Gandhi defends Rafhul Gandhi: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने भाई एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जमर्नी यात्रा का बचाव किया है। केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि 'पीएम अपने कामकाज का आधा समय विदेश में बिताते हैं।' दरअसल, राहुल की प्रस्तावित जर्मनी यात्रा पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि शीतकालीन सत्र अभी चल ही रहा है कि राहुल विदेश दौरे पर जा रहे हैं। वह नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारियों से ज्यादा अपने विदेश दौरे को प्राथमिकता दे रहे हैं। बता दें कि राहुल 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे जबकि संसद के शीतकालीन सत्र का समापन 19 दिसंबर को हो रहा है।

अपने कामकाज आधा समय विदेश में बिताते हैं पीएम-प्रियंका

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी अपने कामकाज का आधा समय विदेश में बिताते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की यात्रा पर वे क्यों सवाल कर रहे हैं?' राहुल की इस जर्मनी यात्रा पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वह 'पार्ट टाइम' नेता हैं। उन्होंने कहा, 'जब भी संसद का सत्र चलता है तो राहुल गांधी ज्यादातर अपना समय विदेश में बीताते हैं। बाद में वह कहते हैं सत्र में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता। यहां तक कि बिहार चुनाव के दौरान वह विदेश चले गए। वह एक पार्ट टाइम नेता हैं जो कि गंभीर नहीं है।'

पूनावाला ने राहुल को बताया 'विदेश नायक'

भाजपा नेता एवं प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल को 'विदेश नायक' बताते हुए कहा कि शीतकालीन सत्र चल रहा है और इस सत्र में कई अहम काम होने हैं लेकिन राहुल गांधी विदेश जा रहे हैं। पूनावाला ने कहा कि राहुल विपक्ष के नेता (LoP) की जिम्मेदारी से ज्यादा अपने इस विदेश दौरे को प्राथमिकता दे रहे हैं।

सैम पित्रोदा भी होंगे राहुल के साथ

कांग्रेस के प्रकोष्ठ 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' (आईओसी) की ब्रिटेन इकाई के महासचिव विक्रम दुहन ने बताया कि गांधी की जर्मनी यात्रा भारत की वैश्विक भूमिका पर बातचीत के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करेगी, साथ ही जर्मन विधायकों और प्रवासी भारतीयों के साथ विचारों और अवसरों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी। आईओसी, जर्मनी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा, 'संसद सदस्य और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे। उनके साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा भी होंगे।'

जर्मन सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान गांधी प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे और जर्मन सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। आईओसी ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष औसाफ खान ने कहा, 'लोकसभा में विपक्ष के नेता और संसद सदस्य राहुल गांधी जी का स्वागत करते हुए हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जो 17 दिसंबर, 2025 को बर्लिन में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें