देश

कांग्रेस से किस पार्टी ने ली है भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग? पीएम मोदी ने खजाना लूटने का लगाया आरोप

PM Modi Slams Congress and JMM: पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर तीखा तंज कसते हुए उसे देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी कहा है। उन्होंने झारखंड की सत्ताधारी पार्टी जेएमएम पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए ये कहा है कि झामुमो ने उनसे ट्रेनिंग ली है। प्रधानमंत्री ने और क्या कुछ कहा आपको बताते हैं।

Image

झारखंड के जमशेदपुर में पीएम मोदी।

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस और झामुमो पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती हैं और जेएमएम वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं। इस स्कूल का नाम कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन है। झामुमो ने पांच साल में एक ही काम किया है। वह है लूट और भ्रष्टाचार।

झारखंड के खजाने को लूटने का आरोप

पीएम मोदी ने कहा कि गरीब और शहरों में रहने वाले मध्यम वर्ग के लोग एक-एक रुपये के लिए पसीना बहाते हैं, लेकिन झारखंड में इस कदर लूट मची है कि मंत्री, सांसदों और उनके नौकरों के ठिकानों से सैकड़ों करोड़ कैश बरामद होते हैं। आपने टीवी पर देखा होगा कि यहां कैसे नोटों के पहाड़ मिले हैं। यह आपकी मेहनत की कमाई का पैसा था। झारखंड के चुनाव में आपके धन को लूटने वाले, देश और झारखंड के खजाने को लूटने वालों के पाई-पाई का हिसाब करना है। मुझे आपका साथ चाहिए।

बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर जताई चिंता

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने घुसपैठ की जांच स्वतंत्र पैनल से कराने का आदेश दिया है, लेकिन यहां की सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। संथाल परगना और कोल्हान में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ की वजह से डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है। यहां के लोगों की जमीनें हड़पी जा रही हैं। घुसपैठिए पंचायतों की व्यवस्था पर कब्जा कर रहे हैं। बेटियों के साथ अत्याचार की वारदातें बढ़ रही हैं। नौजवान बेटियों के मां-बाप की नींद उड़ गई है। लेकिन, जेएमएम और कांग्रेस जैसे दल मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। ये लोग स्वार्थ और सत्ता में किसी हद तक जा सकते हैं। इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जेएमएम वालों की चला-चली की बेला आ गई है। वे इससे बौखलाए हुए है। भाजपा नेताओं पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। सत्ता जाने के डर से उन्होंने झूठ का पिटारा निकाल दिया है।

गरीबों को गुमराह करने के लिए लगा रहे तिकड़म

झारखंड की जेएमएम सरकार की वादाखिलाफी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने नौकरी मिलने तक हर युवा को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसी को क्या मिला? यह सरकार केवल झूठे वादे कर सकती है। इन्होंने गरीबों को झांसा देने के लिए कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल देने की योजना भी चलाई थी। आपमें से किसी को इसका लाभ मिल रहा है क्या? इनकी तमाम योजनाएं झूठा दिलासी हैं। अब ये महिलाओं को पैसे देने के नाम पर गरीबों को गुमराह करने के लिए नए-नए तिकड़म लगा रहे हैं। इनकी तमाम घोषणाओं और योजनाओं के नाम पर ऐसे ही धोखा होगा। ऐसे धोखेबाजों को झारखंड की सरकार से बाहर निकालना है।

उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण बड़े सपनों के लिए हुआ, लेकिन उन सपनों का क्या हुआ? ये सपने कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के भ्रष्टाचार और लूट की भेंट चढ़ गए। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों से वादे करना और उन्हें पूरा करने का काम केवल भाजपा करती है।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सीना दबाना, सलवार खींचना' रेप की कोशिश नहीं'...पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

'सीना दबाना, सलवार खींचना' रेप की कोशिश नहीं'...पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

आज की ताजा खबर, 16 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'जय जगन्नाथ'...पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू...कांग्रेस संसदीय कमेटी की बैठक आज, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन

आज की ताजा खबर, 16 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'जय जगन्नाथ'...पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू...कांग्रेस संसदीय कमेटी की बैठक आज, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन

नए नियम लागू होने से ठीक पहले तिरुपति मंदिर में टूटा रिकॉर्ड; एक ही दिन में श्रद्धालुओं ने दान किए 97 करोड़ रुपये

नए नियम लागू होने से ठीक पहले तिरुपति मंदिर में टूटा रिकॉर्ड; एक ही दिन में श्रद्धालुओं ने दान किए 97 करोड़ रुपये

पुरी और अहमदाबाद सहित देशभर में आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

पुरी और अहमदाबाद सहित देशभर में आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

'वांगचुक को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होगी केंद्र सरकार': TMC नेता साकेत गोखले का धर्मेंद्र प्रधान को पत्र, बातचीत शुरू करने की मांग

'वांगचुक को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होगी केंद्र सरकार': TMC नेता साकेत गोखले का धर्मेंद्र प्रधान को पत्र, बातचीत शुरू करने की मांग