वेब सीरीज

जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार निभाने के लिए Diljit Dosanjh ने ठुकराई फीस, Satluj के लिए लिए सिर्फ 1 रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 16, 2026, 08:57 AM IST

Diljit Dosanjh Satluj Movie Fees: एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी फिल्म सतलुज की फीस है। तो चलिए जानते हैं इसको लेकर क्या खबर सामने आई है।

Image

दिलजीत दोसांझ ने सतलुज के लिए ली इतनी फीस (Image Source: Satluj Movie)

Diljit Dosanjh Satluj Movie Fees: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी फिल्म सतलुज (Satluj) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म सतलुज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। 3 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म को कुछ ही दिनों में हटा दिया गया। इसके बाद से काफी विवाद हो रहा है। मेकर्स फिल्म सतलुज को ओटीटी पर दोबारा लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इन बीच फिल्म के डायरेक्टर हनी त्रेहान (Honey Trehan) ने एक्टर दिलजीत की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि हनी त्रेहान ने क्या बताया है।

दिलजीत दोसांझ ने ली इतनी फीस

एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह दिलजीत दोसांझ की फीस है, जो उन्होंने फिल्म सतलुज के लिए ली है। हनी त्रेहान (Honey Trehan) ने The Print से बातचीत में दिलजीत दोसांझ की फीस को लेकर खुलासा किया। हनी त्रेहान ने कहा कि फिल्म के लिए फीस तय करने की बारी आई तो दिलजीत ने पैसे लेने से मना कर दिया। हनी के मुताबिक, दिलजीत का कहना था कि जसवंत सिंह खालड़ा जैसे शख्स का किरदार निभाने के लिए वो फीस कैसे ले सकते हैं। हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए फीस लिखना जरूरी था। इसके बाद दिलजीत ने सिर्फ 1 रुपये की रकम रखने की बात कही। उनका मानना था कि ये किरदार उनके लिए कमाई का जरिया नहीं, बल्कि सम्मान और जिम्मेदारी का मामला था।

दिलजीत दोसांझ की ऐसे हुई फिल्म में एंट्री

हनी त्रेहान के मुताबिक, उन्हें ऐसा एक्टर चाहिए था जो पंजाब की मिट्टी, वहां के इतिहास और संस्कृति को समझता हो। उनका मानना था कि अगर इस रोल में कोई ऐसा एक्टर होता जिसका पंजाब से सीधा जुड़ाव नहीं है, तो शायद दर्शकों का ध्यान खालड़ा की कहानी से हट सकता था। डायरेक्टर ने बताया कि जब वह जसवंत सिंह खालड़ा के रोल के बारे में सोचते थे तो उनके दिमाग में सिर्फ दिलजीत दोसांझ का नाम आता था। इसके बाद हनी त्रेहान ने दिलजीत से मुलाकात की और एक्टर इस फिल्म के लिए तुरंत राजी हो गए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article