देश

'जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए वो काम...', कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी; बोले- नेहरू ने पूरी नहीं होने दी सरदार पटेल की इच्छा

Sardar Patel Birth Anniversary: सरदार पटेल जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती सरकार का जिक्रे करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि दुर्भाग्यवश, सरदार साहब की मृत्यु के बाद के वर्षों में तत्कालीन सरकारों में राष्ट्र की संप्रभुता के प्रति उतनी गंभीरता नहीं दिखी। एक ओर कश्मीर पर हुई गलतियां, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर में उत्पन्न समस्याएं और देश भर में नक्सलवाद व माओवादी आतंकवाद का प्रसार, राष्ट्र की संप्रभुता के लिए सीधी चुनौतियां थीं।

Image

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकार साधा निशाना।(फोटो सोर्स: BJP)

Photo : Twitter

Sardar Patel Birth Anniversary: देश आज सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 150वीं जयंती मना रहा है। इस बीच गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पीएम मोदी (PM ModI) भी शामिल हुए। इस अवसर पर देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज सैकड़ों लोगों ने एकता की शपथ ली है। हमने संकल्प लिया है कि हम ऐसे श्रमिकों को बढ़ावा देंगे, जो देश की एकता को स्थापित करेंगे। यहां यूनिटी नगर में ही यूनिटी मॉल, यूनिटी गार्डन, यूनिटी के सूत्र को जोड़कर देखते हैं।

वहीं, पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिन लोगों को देश ने दायित्व सोंपा उन्हीं लोगों ने WE THE PEOPLE की स्पिरिट की हत्या करने का प्रयास किया। अपनी सोच और विचारधारा से अलग हर व्यक्ति और संगठन का तिरस्कार किया। देश में राजनीतिक छुआछूत को कलचर बना दिया।

कांग्रेस ने नेताजी, जेपी का किया अपमान: पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉक्टर लोहिया, जीपी के साथ भी कांग्रेस ने यही किया। RSS के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं संघ पर भी कैसे-कैसे हमले किए षड्यंत्र किए गए। एक पार्टी एक परिवार के बाहर हर व्यक्ति और हर विचार को अछूत बनाने की भाषा कोशिश की गई

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे जीवन कांग्रेस से समर्पित रहने वाले प्रणव दा को हमने भारत रत्न दिया। विरोधी विचार वाले मुलायम सिंह यादव को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देश के लिए एकजुट होने की भावना मजबूत हो।

सरदार साहब की नीतियों पर नहीं चली कांग्रेस: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुर्भाग्यवश, सरदार साहब की मृत्यु के बाद के वर्षों में तत्कालीन सरकारों में राष्ट्र की संप्रभुता के प्रति उतनी गंभीरता नहीं दिखी। एक ओर कश्मीर पर हुई गलतियां, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर में उत्पन्न समस्याएं और देश भर में नक्सलवाद व माओवादी आतंकवाद का प्रसार, राष्ट्र की संप्रभुता के लिए सीधी चुनौतियां थीं। लेकिन सरदार साहब की नीतियों पर चलने के बजाय, उस दौर की सरकारों ने रीढ़विहीन रवैया अपनाया। देश को इसका परिणाम हिंसा और रक्तपात के रूप में भुगतना पड़ा।

उन्होंने कहा कि सरदार साहब चाहते थे कि पूरा कश्मीर एक हो, जैसे उन्होंने अन्य रियासतों को एक किया था। लेकिन नेहरू जी ने उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होने दी। कश्मीर को अलग संविधान और अलग झंडे के साथ विभाजित कर दिया गया। देश दशकों तक कश्मीर पर कांग्रेस की गलतियों की आग में जलता रहा। कांग्रेस की कमजोर नीतियों के कारण, कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के अवैध कब्जे में चला गया। पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया। कश्मीर और देश को इतनी भारी कीमत चुकानी पड़ी, फिर भी कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे झुकी रही। कांग्रेस सरदार को भूल गई। साहब का सपना था, लेकिन हमारा नहीं था।

जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए वह काम कांग्रेस ने कर दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए वह काम कांग्रेस ने कर दिया। कांग्रेस ने मजहबी आधार पर वंदे मातरम के एक हिस्से को हटा दिया। कांग्रेस ने समाज को भी बांटा और अंग्रेजों के इस एजेंडे को भी आगे बढ़ाया । जिस दिन कांग्रेस ने वंदे मातरम को विभाजित करने का फैसला लिया था उसी दिन कांग्रेस ने भारत के विभाजन की नींव डाल दी थी। कांग्रेस ने विभाजन का पाप नहीं किया होता तो आज तस्वीर अलग होती।

'अब भारत दुश्मनों के घर में घुसकर मारता है'

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धारा 370 की बेड़ियां तोड़कर कश्मीर आज मुख्यधारा में शामिल हो गया है। आज पाकिस्तान और आतंकवाद के आकाओं को भी इस देश की असली ताकत का एहसास हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने देखा कि अगर किसी ने भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत की, तो "भारत घर में घुसकर मारता है।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article