देश

पूरी दुनिया संकट से जूझ रही, समय सबके कल्याण का है, इजरायल-हमास युद्ध के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 12:36 PM IST

PM Modi At P20 Summit : पी-20 के बारे में पीएम ने कहा कि यह दुनिया भर की विभिन्न संसदीय परंपराओं का एक अनूठा संगम है। जी20 की अध्यक्षता ने पूरे वर्ष भारत में उल्लेखनीय गतिविधियां सुनिश्चित कीं, चंद्रमा की सतह पर उतरने में भारत को मिली सलफता ने जश्न को और बढ़ा दिया।

Image

दिल्ली में जी20 देशों की संसद के स्पीकरों को संबोधित करते पीएम मोदी।

Photo : ANI

PM Modi At P20 Summit : इजरायल-हमास युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। जी20 देशों की संसद के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधिमंडल के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया संकट से जूझ रही है, ये समय सबके कल्याण का है। विविधता में एकता हमारी शक्ति है। पी-20 के बारे में पीएम ने कहा कि यह दुनिया भर की विभिन्न संसदीय परंपराओं का एक अनूठा संगम है। जी20 की अध्यक्षता ने पूरे वर्ष भारत में उल्लेखनीय गतिविधियां सुनिश्चित कीं, चंद्रमा की सतह पर उतरने में भारत को मिली सलफता ने जश्न को और बढ़ा दिया।

संघर्षों से घिरी दुनिया विकल्प नहीं दे सकती-पीएम

इजरायल-हमास संकट की तरफ इशारा करते हुए पीएम ने कहा कि संघर्षों एवं विवादों से घिरी हुई दुनिया से किसी का भला नहीं होगा। बंटी हुई दुनिया हमारे समय की चुनौतियों का समाधान नहीं ढूंढ पाएगी। यह समय शांति एवं भाईचारे का है। यह समय साथ मिलकर आगे बढ़ने का है। यह समय विकास और सभी के कल्याण का है।

आतंकवाद मानवता का दुश्मन है-प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत कई वर्षों से आतंकवाद का सामना करता आ रहा है। करीब 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद पर हमला किया। यह हमला तब हुआ जब संसद चल रही थी। दुनिया भी यह मान रही है कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ बहुत बड़ा खतरा है एवं चुनौती है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कैसे मिलकर लड़ी जाए, इसके बारे में दुनिया की संसद एवं उनके प्रतिनिधियों को इस बारे में सोचना होगा।'

‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’

यह सम्मेलन 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम का ध्येय वाक्य ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’ है। इस कार्यक्रम के चार खंड हैं। रूसी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के कार्यक्रम में भारतीय नेताओं के साथ भेंटवार्ता भी शामिल है। नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष सम्मेलन के बाद संयुक्त बयान स्वीकार किये जाने की योजना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article