देश

पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात...संसद में राहुल के बयान का पीएम मोदी ने किया विरोध

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंदू समाज से जुडे़ भाषण पर हंगामा मच गया। राहुल ने सीधे पीएम मोदी, बीजेपी, आरएसएस पर तीखा हमला बोला। इसका पीएम मोदी ने भी विरोध किया।

Image

राहुल के भाषण पर संग्राम

Photo : ANI

Rahul Gandhi in Lok Sabha: आज लोकसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर संग्राम छिड़ गया। राहुल ने धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान राहुल ने हर धर्म का हवाला देते हुए बीजेपी, आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वही सबसे अधिक हिंसा करते हैं। राहुल के इसी बयान पर सदन में संग्राम छिड़ा गया और खुद प्रधानमंत्री मोदी अपनी सीट से उठ खड़े हुए कहा कि ये एक गंभीर विषय है और पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गलत है।

पीएम मोदी के बयान पर

शोर-शराबे के बीच राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। राहुल के बयान का भाजपा सांसदों ने विरोध किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल के बयान पर आपत्ति जताई। शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने जो कहा, उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। करोड़ों लोग गर्व से खुद को हिंदू कहते हैं। मैं उनसे गुजारिश करता हूं कि इस्लाम में अभय मुद्रा पर एक बार इस्लामिक विद्वानों से राय ले लें। गुरुनानक जी की अभय मुद्रा पर एसजीपीसी से राय ले लें।

राहुल ने क्या-क्या कहा

इससे पहले राहुल ने कहा, मोदी जी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। इसका कारण है कि हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है। हमारे महापुरुषों ने संदेश दिया कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत करते हैं। आप हिंदू हैं ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article