देश

PM मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल से की मुलाकात, मनु भाकर समेत खिलाड़ियों ने कही प्रधानमंत्री से दिल की बात

PM Narendra Modi: पेरिस ओलंपिक-2024 में भारतीय प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन किया है और कुल 6 पदक जीते हैं। अब PM नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल मुलाकात की और खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के सामने अपने दिल की बात रखी।

Image

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल से पीएम मोदी ने की बात

Photo : Twitter

PM Narendra Modi Interacted with the Indian Contingent: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक के भारतीय दल से मुलाकात की। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अपना अभियान पांच कांस्य और एक रजत सहित छह पदकों के साथ समाप्त किया। अनौपचारिक बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने पदक विजेताओं से बातचीत की, जिसमें निशानेबाज मनु भाकर भी शामिल थीं, जिन्होंने खेलों में दो पदक जीते।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भारतीय हॉकी टीम से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को अपने पदक दिखाए। वहीं ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर उन्हें पिस्टल दिखाती हैं। फिर पीएम मोदी अमन सहरावत और स्वप्निल कुसाले से मिलते हैं। वह उन्हें शाबासी भी देते हैं। इसके बाद वह बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से बात करते हुए दिखाई देते हैं। बता दें, लक्ष्य सेन ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में हार गए थे।

बता दें, पेरिस ओलंपिक- 2024 में भारत के शूटर्स ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था। शूटिंग में भारत ने तीन मेडल जीते। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके बाद भी उनका दमदार प्रदर्शन जारी रहा। फिर उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्सड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ कांस्य पदक जीता। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहले भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?