देश

Bengaluru: दक्षिण को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, भारत गौरव ट्रेन को भी PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

  • Authored by: कुन्दन सिंह
  • Updated Nov 11, 2022, 01:28 PM IST

Bengaluru: पीएम मोदी ने जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई है, वो देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इसके अलावा, पीएम मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई है। इसके बाद पीएम मोदी और कई विकास कार्यों का आज कर्नाटक में उद्घाटन करेंगे।

Image

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Photo : Times Now Digital

Bengaluru: स्वदेशी तकनीकी से बनी सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की नई ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केएसआर बेंगलुरु स्टेशन से शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेन एमजीआर बेंगलुरु से चेन्नई सेंट्रल के बीच चलेगी। इसके साथ ही केएसआर बेंगलुरु-वाराणसी, भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर पीएम ने रवाना किया।

वंदे भारत की टाइमिंग

देश की आईटी राजधानी बेंगलुरुसे चेन्नई के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन नंबर 06507 केएसआर बेंगलुरु - एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच चलेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर 2022 को केएसआर बेंगलुरु से सुबह 10:25 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 05:20 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन चेन्नई से सुबह 5.50 बजे चलेगी जो 12.20 के करीब बेंगलुरु पहुंचेगी। फिर वापस 13.05 बजे ये बेंगलुरु से खुलेगी और 19.30 पर चेन्नई पहुंचेगी।

क्या होगा किराया

अगर किराए की बात करें तो चेन्नई से बेंगलुरु का चेयरकार का किराया 1200 रुपये, वहीं एक्सक्यूटिव क्लास का 2295 रुपये होगा। वापसी में बेंगलुरु से चेयरकार का 1365 रुपये और एक्सक्यूटिव क्लास का 2485 रुपये किराया होगा। ट्रेन में पेंट्री की सुविधा भी होगा। 16 कोच वाली ट्रेन में चेयरकार और एक्सक्यूटिव क्लास दोनों कैटेगरी की सीटें उपलब्ध होंगी। यह वंदे भारत साउथ इंडिया की पहली ऐसी ट्रेन है। इससे पहले यह ट्रेन मुम्बई-अहमदाबाद, दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा और ऊना हिमाचल से दिल्ली के लिए चल रही है। आने वाले समय में 2023 के अगस्त से पहले देश में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य है।

vande bharat train.

वंदे भारत ट्रेन अंदर अधिकारी

भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन

इसके साथ ही सुदूर दक्षिण भारत के लोगों को उत्तर और पूर्वी भारत की संस्कृति से रूबरू होने के लिए भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई है। ट्रेन नंबर 06553/06554 केएसआर बेंगलुरु - बनारस - केएसआर बेंगलुरु भारत गौरव काशी दर्शन यात्रा 13 नवंबर 2022 को शाम 04:00 बजे बनारस पहुंचने वाली है। यह बिरूर, दावणगेरे, एसएसएस हुबली, पुणे, मिराज रूट से चलेगी।

कर्नाटक के टूरिज्म विभाग द्वारा संचालित

यह ट्रेन रेल मंत्रालय की भारत गौरव ट्रेन नीति के तहत कर्नाटक के टूरिज्म विभाग के द्वारा संचालित है। वापसी में ट्रेन संख्या 06554 बनारस-केएसआर बेंगलुरु भारत गौरव दर्शन यात्रा ट्रेन, 15 नवंबर 2022 को सुबह 05:30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और 18 नवंबर 2022 को शाम 06:40 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इस ट्रेन में अयोध्या और प्रयागराज, पर्यटक पड़ाव भी होंगे।

कुन्दन सिंह
कुन्दन सिंहauthor

16 साल का अनुभव, राजनीति, पॉलिसी, पार्लियामेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर मामले में लिखता हूँ। एन्वॉयरमेंट से लेकर खेती किसानी पसंदीदा विषय

और पढ़ें
End of Article