देश

अजित पवार की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले-जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े थे NCP नेता

इससे पहले पीएम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के सीएम को फोन किया और घटना का जायजा लिया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने भी अजित की मौत पर दुख जताते हुए अपनी शोक संवेदना जाहिर की।

Image

अजित पवार की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख।

Photo : PTI

PM Modi Condoles Death of Ajit Pawar : विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि 'अजित पवार जी जनता के नेता थे और उनका जमीनी स्तर पर लोगों से गहरा जुड़ाव था। वे महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले एक परिश्रमी व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे। प्रशासनिक विषयों की उनकी गहरी समझ और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के प्रति उनका जुनून भी अत्यंत सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत चौंकाने वाला और दुःखद है। उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाए। ओम शांति।'

इससे पहले पीएम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के सीएम को फोन किया और घटना का जायजा लिया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने भी अजित की मौत पर दुख जताते हुए अपनी शोक संवेदना जाहिर की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

एनसीपी नेता की मौत पर शोक-संवेदना जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह इस समाचार को सुनकर अत्यंत दुखी हैं। रक्षा मंत्री ने तहा कि अपने राजनीतिक जीवन में महाराष्ट्र के विकास के लिए समर्पित रहे। लोगों की सेवा करना ही मुख्य लक्ष्य था। राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैं अजित पवार के परिवार, उनके शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।'

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने जताया दुख

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए कहा कि 'महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अजित पवार जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। मन गहरी वेदना और पीड़ा से भरा है। विश्वास ही नहीं होता कि अजित जी अब हमारे बीच नहीं रहे। वे मेरे गहरे मित्र और आत्मीय साथी थे। एक जननेता, कुशल प्रशासक और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में जो शून्य उत्पन्न हुआ है, वह अपूरणीय है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिवारजनों और समर्थकों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।'

पांच लोगों को लेकर जा रहा था विमान

इस हादसे पर डीजीसीए ने कहा कि अजित पवार और चालक दल के दो सदस्यों सहित पांच लोगों को ले जा रहा एक विमान बुधवार को बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों की एक टीम दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त ‘लीयरजेट 45’ विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो अन्य कर्मी (एक पीएसओ और एक परिचारक) और चालक दल के दो सदस्य (पायलट-इन-कमांड और प्रथम अधिकारी) समेत पांच लोग सवार थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article