Parliament Winter Session Live Updates: दिल्ली की जहरीली हवा पर आज संसद में होगी चर्चा? राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
- Edited by: Piyush Kumar
- Updated Dec 15, 2025, 11:13 AM IST
Parliament Winter Session Live Updates: संसद के शीतकालीन सत्र का आज 11वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में दिन भर कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य सूचीबद्ध हैं। सत्र अपने अंतिम दौर में है और सरकार की कोशिश है कि इन दिनों में कुछ प्रमुख विधेयकों को पारित कराकर लंबित एजेंडे को आगे बढ़ाया जाए। वहीं, विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
संसद के शीतकालीन सत्र का आज 11वां दिन।(फोटो सोर्स: PTI)
Parliament Winter Session Live Updates: संसद के शीतकालीन सत्र का आज 11वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में कई अहम विधायी कार्य सूचीबद्ध है। सरकार की कोशिश है कि सत्र के अंतिम दिनों में कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराया जाए।
क्या है विपक्ष का प्लान?
विपक्ष दिल्ली प्रदूषण सहित कई मुद्दों के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में गंभीर होते प्रदूषण संकट ने भी संसद में हलचल बढ़ा दी है राजधानी और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 461 तक पहुंच गया है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है और मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है।
एटॉमिक एनर्जी (संशोधन) विधेयक पेश करेगी सरकार
उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार आज लोकसभा में एटॉमिक एनर्जी (संशोधन) विधेयक पेश करने जा रही है। इस बिल के जरिये देश के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को काम करने का अवसर मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे भारत में परमाणु ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और तकनीकी विकास को नई गति मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।