Parliament Winter Session: राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर संसद के शीतकालीन सत्र में विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा। लोकसभा में इसी सप्ताह गुरुवार या शुक्रवार को इसपर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, इस पर चर्चा के लिए 10 घटे का समय निर्धारित किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी भी चर्चा में भाग लेंगे।
एडवाइजरी कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पर बनी थी सहमति
यह चर्चा स्वतंत्रता संग्राम के इस प्रेरक गीत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करेगी। बता दें कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा 30 नवंबर को बुलाई गई ऑल-पार्टी मीटिंग और लोकसभा व राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमित बनी थी। संसद का यह शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी।
जब पीएम मोदी ने बताया वंदे मातरम का अर्थ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में वंदे मातरम का मतलब 'संकल्पों की सिद्धि' बताया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'वंदे मातरम' गुलामी के दौरान भारत की आजादी के संकल्प का उद्घोष बन गया था। गुरुदेव रवींद्र नाथ ठाकुर ने एक बार कहा था कि बंकिम चंद्र की आनंद मठ केवल उपन्यास नहीं है बल्कि एक ग्रंथ है।
आनंद मठ में वंदे मातरम की एक-एक पंक्ति और बंकिम बाबू के एक-एक शब्द और उसके हर भाव के अपने गहरे निहितार्थ थी और है। बता दें कि
