देश

लोकसभा के पहलें संसद सत्र में 544 नवनिर्वाचित सांसद लेंगे शपथ, PM मोदी और अमित शाह करेंगे शुरूआत; यहां जानिए सबकुछ

Parliament Monsoon Session: संसद का नया सत्र 24 जून से शुरू होने जा रहा है। संसद सत्र के पहलें दिन सुबह 11 बजे पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट समेत सभी नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे।

Image

18वीं लोकसभा के पहलें संसद सत्र के पहलें दिन सांसद लेंगे शपथ

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Parliament Monsoon Session: लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम के बाद नई सरकार का गठन पूरा हो चुका है। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। PM मोदी के साथ ही कुल 71 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। सभी ने अपना-अपना मंत्रालय भी संभाल लिया है। अब इस पूरी प्रक्रिया का अगला चरण संसद के नए सत्र का संचालन होगा जहां नए सांसद शपथ लेंगे। आइए जानते हैं कि 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में संसद में किस दिन क्या-क्या होगा।

संसद सत्र के पहले दिन सांसद लेंगे शपथ

कल 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट समेत सभी नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे। PM मोदी सबसें पहले सुबह 11 लोकसभा सांसद की शपथ लेंगे। उनके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गड़करी सांसद पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार, उसके बाद मंत्री परिषद के सभी सदस्य लोकसभा सांसद की शपथ लेंगे।

पीएम मोदी समेत उनके मंत्री परिषद के 58 मंत्री शपथ लेंगे। बता दें, उसके बाद अंग्रेजी की वर्णमाला के अनुसार राज्यवार सांसद शपथ लेंगे। सबसें पहलें असम के सांसद और सबसें अंत में पश्चिम बंगाल के सांसद के शपथ लेंगे। 24 जून को पीएम मोदी की मंत्री परिषद समेत 280 नवनिर्वाचित सांसद भी शपथ लेंगे। 25 जून को 264 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे। बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वह प्रोटेम स्पीकर के तौर पर नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे और लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव तक पीठासीन अधिकारी के कर्तव्यों का पालन करेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article