देश

पाकिस्तान उच्चायोग ने दिल्ली में बंद किया अपना स्कूल, इस वजह से उठाया कदम

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 29, 2023, 01:55 PM IST

पाकिस्तान द्वारा जून 2020 में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती करने के बाद इस स्कूल में छात्रों की संख्या काफी घट गई थी।

Image

Pakistan School Shuts down

Photo : ANI

Pakistan High Commission: पाकिस्तान उच्चायोग ने कम दाखिले के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने स्कूल का संचालन रोक दिया है। यह स्कूल उच्चायोग के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान द्वारा जून 2020 में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती करने के बाद इसमें छात्रों की संख्या काफी घट गई थी।

कम दाखिले के कारण लिया फैसला

पाकिस्तान उच्चायोग के प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या घटने के कारण दाखिलों में कमी को देखते हुए मौजूदा अकादमिक सत्र के पूरा होने के बाद पाकिस्तान उच्चायोग स्कूल का संचालन रोक दिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि यह ध्यान देने योग्य है कि पाकिस्तान उच्चायोग स्कूल कभी भी आम जनता के लिए नहीं खोला गया था और इसे विशेष रूप से उच्चायोग के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए स्थापित किया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि मेजबान देश के अनुरोध पर जून 2020 में उच्चायोग की राजनयिक ताकत को आधा कर दिया गया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article