देश

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद फहराया गया पाकिस्तान का झंडा? जानिए दावों में कितनी है सच्चाई

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 14, 2023, 08:07 PM IST

मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो कर्नाटक के भटकल विधानसबा इलाके का है। यहां से कांग्रेस को जीत मिली है और बीजेपी के सुनील नाइक को हार मिली है। इसी जीत के बाद एक शख्स ने यह झंडा फहराया है।

सोशल मीडिया पर कर्नाटक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत के बाद पाकिस्तानी झंडे फहरा कर जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियोज शेयर कर के कई बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को घेरा है।

कहां का है वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो कर्नाटक के भटकल विधानसबा इलाके का है। यहां से कांग्रेस को जीत मिली है और बीजेपी के सुनील नाइक को हार मिली है। इसी जीत के बाद एक शख्स ने यह झंडा फहराया है।

क्या है सच्चाई

इस हरे रंग के झंडे, साथ वहां पर एक भगवा और नीला झंडा भी दिख रहा है। इसी झंडे को पाकिस्तानी बताया जा रहा है। अब इसकी सच्चाई जान लीजिए। यह एक इस्लामिक झंडा है न कि पाकिस्तानी। पाकिस्तान के झंडे हरा तो होता है लेकिन उसके एक हिस्से में सफेद पट्टी भी होती है। जो इस झंडे पर नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article