देश

पाकिस्तान ने फिर की हिमाकत, लगातार चौथी बार देर रात LoC पर की फायरिंग, भारत से मिला करारा जवाब

पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग को अंजाम दे रहा है। ये तीसरी बार है जब उसने बिना उकसावे सीमा पर फायरिंग की है।

Image

LoC पर पाकिस्तान ने की फायरिंग

Photo : PTI

Pakistan Army Firing Across Loc: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान की हिमाकत लगातार जारी है। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर एलओसी पर अकारण गोलीबारी की। भारतीय सेना ने बताया कि 27-28 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पार बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने प्रभावी ढंग से इसका जवाब दिया।

LoC पर अकारण फायरिंग

पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग को अंजाम दे रहा है। ये चौथी बार है जब उसने बिना उकसावे सीमा पर फायरिंग की है। पाकिस्तान की ओर से देर रात को फायरिंग की जा रही है। लेकिन भारत ने हर बार इसका करारा जवाब दिया है। भारत के सख्त कदमों से पाकिस्तान इस कदर बौखला उठा है कि फायरिंग करके अपनी भड़ास निकाल रहा है।

एलओसी पर बढ़ा तनाव

एलओसी पर तनाव चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 2021 का संघर्ष विराम पहलगाम हमले तक ज्यादातर समय तक कायम रहा था। लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया देख पाकिस्तान सेना इस कदर बौखला गई है कि यहां चली आ रही शांति को भंग कर दिया है। 740 किलोमीटर लंबी सीमा के अधिकांश हिस्सों में गोलाबारी का दौर शुरू कर दिया है। भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और पूरी तरह अलर्ट है।

भारत के सख्त फैसले

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई कई फैसले लिए हैं जिनमें अटारी में बॉर्डर बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना को निलंबित करना, उन्हें अपने देश लौटने के लिए 40 घंटे का समय देना और दोनों पक्षों के उच्चायोगों में अधिकारियों की संख्या कम करना शामिल है। भारत ने पहलगाम हमले के मद्देनजर 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि को भी स्थगति कर दिया है। इसे लेकर पाकिस्तान ने युद्ध की धमकी भी दी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article