देश

पहलगाम हमले का दिल दहला देने वाला Video, आतंकी ने लाइन लगवाकर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से सिर में मारी गोली

Pahalgam Massacre Video: पहलगाम आतंकी हमले के लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में आतंकियों की क्रूरता, वहशीपन और हिंदुओं के खिलाफ उनकी नफरत साफ नजर आ रही है। हमले का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक आतंकवादी लोगों को लाइन में घुटनों के बल बिठाकर उनकी गोली मारकर हत्या करता दिखाई दे रहा है।

Image

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला।

Pahalgam Massacre Video: पहलगाम आतंकी हमले के लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में आतंकियों की क्रूरता, वहशीपन और हिंदुओं के खिलाफ उनकी नफरत साफ नजर आ रही है। हमले का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक आतंकवादी लोगों को लाइन में घुटनों के बल बिठाकर उनकी गोली मारकर हत्या करता दिखाई दे रहा है। खुले मैदान में लोगों को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी जा रही है। बताया जा रहा है कि जो लोग कलमा नहीं पढ़ पाए उन्हें अलग बिठाया गया और फिर एक-एक कर उनका नाम और धर्म पूछकर गोली मारी गई। वीडियो में आतंकियों को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।

एक-एक कर सामने आ रहे हमले के वीडियो

जाहिर है कि हमले के ये वीडियो बताते हैं कि यह हमला साजिश के तहत हुआ है। लश्कर-ए-तैयबा ने पूरी तैयारी और प्रशिक्षण के बाद अपने लड़ाकों को यहां कत्लेआम करने के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने इस हमले का वीडियो बनाया है। ये वीडियो अब एक-एक कर सामने आ रहे हैं। इन वीडियोज में आतंकियों की दरिंदगी, क्रूरता और नफरत साफ दिख रही है।

attack 2

attack 2

पाकिस्तान ने हमारा रोजगार छीना-स्थानीय

पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले से स्थानीय कश्मीरी बहुत चिंतित, परेशान और दुखी हैं। उनका कहना है कि इस हमले से दुनिया भर में उनकी बदनामी हुई है। उनका नाम खराब हुआ है। दूसरा 2019 के बाद से पर्यटन क्षेत्र में जिस तरह से तेजी आई है, अब उसमें कमी आ जाएगी। अब पर्यटक यहां आना बंद कर देंगे। स्थानीय लोग इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि कश्मीरी लोगों की खुशहाली पाकिस्तान को नहीं देखी गई। उसने यहां लोगों से उनका रोजगार और जीवन यापन करने का जरिया छीन लिया।

Pahalgam

Pahalgam

बैसण के जंगलों में अभियान जारी

वहीं, हमले के तीसरे दिन सुरक्षाबलों का आतंक विरोधी अभियान जारी है। बैसण के पहाड़ी और जंगल में अभियान चलाया जा रहा है। समझा जा रहा है कि पहलगाम में हमला करने वाले चारों आतंकवादी इन्हीं जंगलों में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबल इन्हें निष्क्रिय करने के लिए अभियान चला रहे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article