देश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान सरकार के X हैंडल पर लगा प्रतिबंध

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी कार्रवाई में पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत मिलने के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष है। इस बीच भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पाकिस्तान सरकार के सरकारी हैंडल पर रोक लगा दी है।

Image

भारत में पाकिस्तान सरकार का X हैंडल बंद

Photo : Twitter

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी कार्रवाई में पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत मिलने के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष है। इस बीच भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पाकिस्तान सरकार के सरकारी हैंडल पर रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि मंगलवार 22 अप्रैल की दोपहर को कुछ आतंकियों ने भारत का स्विटजरलैंड कहे जाने वाले बैसारन में पर्यटकों पर हमला कर दिया था। पहलगाम से कुछ ही दूरी पर मौजूद यह बैसारन में आतंकवादियों ने पर्यटकों का नाम और धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी थी।

आतंकवादियों ने चुन-चुन कर हिंदू पर्यटकों को ही गोली मारी। इस आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हमले में दो आतंकवादियों के पाकिस्तानी होने के सुबूत मिले हैं। इस बीच सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने सिंधु जल समझौते पर भी फिलहाल रोक लगा दी है। कल शाम पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने यह फैसला लिया।

इधर देश में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X हैंडल को बंद कर दिया गया है। यही नहीं पाकिस्तानी दूतावास में भारतीय सलाहकारों को भी तुरंत प्रभाव से हटा लिया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article