देश

'हर देश, हर समय आपकी बात मानेगा, इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती', मालदीव विवाद पर जयशंकर बोले

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 10:49 AM IST

S Jaishankar : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 'बीत 10 सालों में हमें जो सफलता मिली है और हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं..उसका लक्ष्य देशों के साथ एक काफी मजबूत रिश्ता बनाना है।' कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चीन को लेकर भारत को सतर्क रहने के लिए कहा है।

Image

मालदीव के साथ विवाद पर एस जयशंकर ने तोड़ी चुप्पी।

Photo : ANI

S Jaishankar : मालदीव के साथ जारी विवाद के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर बने बड़ी बात कही है। जयशंकर ने रविवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'हर समय हर देश भारत का समर्थन करेगा अथवा आपसे सहमत होगा इस बात की गारंटी नहीं दी जा सकती। पॉलिटिक्स, पॉलिटिक्स है। हर देश प्रत्येक दिन और वहां का हर व्यक्ति हमारा समर्थन करेगा या जो हम कहते हैं उससे सहमत होगा...इस बात की मैं गारंटी नहीं दे सकता।'

विदेश मंत्री ने कहा कि 'बीत 10 सालों में हमें जो सफलता मिली है और हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं..उसका लक्ष्य देशों के साथ एक काफी मजबूत रिश्ता बनाना है।'

'भारतीय सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ा रहा चीन'

इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि भारत को मालदीव की चीन से निकटता को लेकर निश्चित रूप से सतर्क रहना चाहिए और सरकार को इससे होने वाले खतरे के बारे में अवगत होना चाहिए। उन्होंने‘तुगलक’ पत्रिका की 54वीं वर्षगांठ पर कहा कि चीन, भारत की सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

भारत को सतर्क रहना चाहिए-थरूर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव-भारत राजनयिक विवाद का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा, ‘हमें मालदीव सरकार की चीन के साथ बढ़ती निकटता पर बारीकी से नजर रखनी होगी।’ पूर्व विदेश राज्य मंत्री थरूर ने कहा, ‘इस तथ्य में कोई संदेह नहीं है कि चीन हमारे सीमा क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। बिना किसी अपवाद के वह (चीन) हमारे सभी पड़ोसी देशों में तेजी से अपना प्रभाव बढ़ा रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें (भारत) निश्चित रूप से सतर्क रहना चाहिए और हमारी सरकार को उन खतरों के बारे में पता होना चाहिए।’

पीएम के लक्षद्वीप दौरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ मालदीव के कुछ मंत्रियों के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद दोनों देशों के रिश्ते में तनाव आ गया है। दरअसल, जनवरी के पहले सप्ताह में पीएम मोदी लक्षद्वीप गए थे। उन्होंने पर्यटन के लिए लोगों से इस सुंदर द्वीप पर आने की अपील की। मालदीव के मंत्रियों को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने भारतीय पीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article