देश

Vaishno Devi Gufa: वैष्णो देवी तक पहुंचने के पुराने गुफा मार्ग को तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोला गया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 15, 2024, 07:34 AM IST

Vaishno Devi Old Gufa Reopen: श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि रविवार को मंदिर में पूजा करने के बाद तीर्थयात्रियों को पुराने गुफा मार्ग से यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गई।

Image

वैष्णो देवी मंदिर के गर्भगृह तक जाने वाले पुराने और प्राकृतिक गुफा मार्ग को फिर से खोल दिया गया

Vaishno Devi Latest News: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के गर्भगृह तक जाने वाले पुराने और प्राकृतिक गुफा मार्ग को रविवार को फिर से खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, अधिकारियों के मुताबिक, त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर की यात्रा के लिए इस प्राकृतिक मार्ग को आमतौर पर साल के इस समय में फिर से खोल दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की कम संख्या को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। उन्होंने बताया कि पुराना गुफा मार्ग रविवार को फिर से खोल दिया गया और तीर्थयात्रियों ने इसके जरिये यात्रा की।

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अंशुल गर्ग ने बताया कि आज मंदिर में पूजा करने के बाद तीर्थयात्रियों को पुराने गुफा मार्ग से यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें