Swati Sachdeva Vulgar Joke on Mother: स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा (Swati Sachdeva) का अपनी मां के बारे में किया गया एक अश्लील मजाक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं बता दें कि स्वाति सचदेवा का अपनी मां द्वारा वाइब्रेटर खोजने के बारे में मजाक वायरल हो रहा है।
यू ट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है, को माता-पिता से जुड़े एक विवादास्पद मज़ाक के लिए भारी आलोचना का सामना करने के कुछ समय बाद, एक महिला कॉमेडियन ने माता-पिता पर मजाक करके इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा ने हाल ही में घर पर वाइब्रेटर मिलने के बाद अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में कुछ बातें मंच पर कहीं। शनिवार को उनके प्रदर्शन का वीडियो क्लिप वायरल हो गया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रियायें सामने आईं।
स्वाति सचदेवा द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक एपिसोड से ली गई क्लिप में उन्हें यह बताते हुए दिखाया गया है कि कैसे उनकी मां ने 'कूल मदर' बनने की कोशिश करते हुए डिवाइस ढूंढ़ लिया... 'फैमिली फर्स्ट' (Family First) नामक एपिसोड में स्वाति सचदेवा विभिन्न विषयों पर चुटकुले बनाती हैं।
एक्स पर एक यूजर ने कहा, 'शायद यह अब तक की सबसे शर्मनाक स्टैंडअप 'कॉमेडी' है।'
सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या हास्य की कोई सीमा होनी चाहिए, खासकर जब इसमें माता-पिता शामिल हों।
गौर हो कि यू ट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर टिप्पणी ने भारी प्रतिक्रियाएं पैदा कीं। इस सवाल के कारण एफआईआर, कानूनी परेशानी और कई सप्ताह तक ऑनलाइन आक्रोश बना रहा।
