Samay Raina Reach Maharastra Cyber Cell to Record his Statement: कॉमेडियन समय रैना( Samay Raina) आखिरकार अपना बयान दर्ज करने महाराष्ट्र साइबर सेल पहुंच गए हैं। इंडियाज गॉट लेटेन्ट( Inida's got latent) में हुए विवाद के बाद समय रैना को बार-बार समन भेजा जा रहा था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। अब तीसरे समन पर वह अपना बयान दर्ज कराने आए हैं। उनसे पहले रणवीर अल्लाहबादिया( Ranveer Allahbadia ) और आशीष चलंचलानी( Aashish Chanchlani) अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। अब समय रैना भी अपने मन की बात बोलने आ गए हैं।
समय रैना ( Samay Raina) का कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। जब से शो पर विवाद हुआ है तब से इस शो के सारे एपिसोड डिलीट कर दिए गए थे। समय रैना जो शो के होस्ट थे उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल से कई बार समन भेजा जा चुका था लेकिन कॉमेडियन अभी कनाडा में थे तो वह कोर्ट में पेश नहीं हो पाए अब तीसरे समन के बाद वह आज कोर्ट में आए हैं अपना बयान दर्ज कराने। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में समय रैना को कोर्ट के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि समय ने अभी तक मीडिया के सामने अपनी सफाई में कोई बयान नहीं दिया है।
बताते चले कि कुछ दिन पहले समय रैना के दिल्ली शो को रद्द कर दिया गया था। जिसके लिए कॉमेडियन ने अपने फैंस से पैसे वापिस लौटने की बात कही थी, हालांकि समय ने कहा था कि मैं दोबारा दिल्ली में शो करने आऊंगा।
