देश

अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश मामले में NIA ने की 5 राज्यों में छापेमारी

एनआईए के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एनआईए की टीमों ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में विभिन्न संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।

Image

अल कायदा टेरर साजिश मामले में एनआईए की छापेमारी (ANI)

NIA Conducts Searches Across 5 States: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश मामले में कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े मामले में पांच राज्यों में 10 जगहों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एनआईए के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एनआईए की टीमों ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में विभिन्न संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।

2023 में दर्ज किया गया था मामला

अधिकारी ने कहा कि कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिन्हें फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है। एनआईए ने कहा कि यह मामला 2023 में दर्ज किया गया था और चार बांग्लादेशी नागरिकों - मोहम्मद सोजिबमियान, मुन्ना खालिद अंसारी, अजरुल इस्लाम और अब्दुल लतीफ - के जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने के इर्द-गिर्द केंद्रित है।

बयान में कहा गया है, ये लोग प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए। ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के गुर्गों के लिए धन इकट्ठा करने और उसे हस्तांतरित करने में शामिल थे, और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से उकसाने में भी शामिल पाए गए। एनआईए ने 10 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article