देश

बीजेपी नेता प्रियांगु पांडे पर हुई गोलीबारी मामले NIA ने TMC कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर को किया गिरफ्तार

Priyangu Pandey: NIA ने बीजेपी नेता प्रियांगु पांडे पर हुई गोलीबारी के मामले में TMC कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर उर्फ ​​सोनू को गिरफ्तार किया है। बता दें, इस हमले में प्रियांगु पांडे बाल-बाल बच गए थे।

Image

बीजेपी नेता प्रियांगु पांडे मामले में NIA ने TMC कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर को किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी (BJP) नेता प्रियांगु पांडे पर कई बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी के मामले में एनआईए (NIA) ने टीएमसी कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बदमाशों को प्रियांगु की कार पर निशाना साधते हुए दिखाया गया था, हालांकि वह सुरक्षित बच गए थे।

कई राउंड की गई थी फायरिंग

बता दें, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रियांगु पांडे ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन पर गोलियां चलाईं और उस समय बम फेंके जब वह भाटपारा में कार से जा रहे थे। पांडे ने कहा था कि मैं अपने नेता अर्जुन सिंह के आवास पर जा रहा था... हम कुछ दूर चले गए और भाटपारा नगर पालिका की एक जेटिंग मशीन ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया। जैसे ही हमारी कार रुकी, लगभग 50-60 लोगों ने वाहन को निशाना बनाया। मेरे वाहन पर कम से कम सात से आठ बम फेंके गए और फिर छह से सात राउंड गोलीबारी की गई... यह तृणमूल और पुलिस की संयुक्त साजिश है।

बता दें, यह हमला ऐसे समय में हुआ था जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12 घंटे का बांग्ला बंद बुलाया है, जिसमें वे कोलकाता में 31 वर्षीय डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मुद्दे पर राज्य सचिवालय नब्बाना तक मार्च में भाग लेने वालों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। नबान्न पहुंचने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने के बाद भाजपा ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आम हड़ताल का आह्वान भी किया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प