देश

Happy New Year 2025: देश-दुनिया में नए साल 2025 का भव्य स्वागत, हर ओर मस्ती और धूम का नजारा, देखें VIDEO

New Year 2025 Celebrations: दुनिया ने साल 2024 को गुडबाय करते हुए ईयर 2025 का जोरदार स्वागत किया, भारत के तमाम शहरों में इस खास मौके पर खूब रौनक और उत्साह दिखा।

Image

लोगों ने बड़े ही उत्साह साथ नववर्ष 2025 का स्वागत किया

Photo : AP

New Year 2025 Celebrations: देश और दुनिया में लोगों ने बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ नववर्ष 2025 का स्वागत किया लोगों ने 2025 के आगमन को दिल खोलकर सेलिब्रेट किया और सभी जगह से उत्साह और उमंग भरी तस्वीरें सामने आईं, भारत में जैसे ही घड़ी में 12 बजे तो नए साल के मौके पर कई जगहों पर जबरदस्‍त आतिशबाजी भी की गई।

लोग पार्टी के रंग में डूबे नजर आए, बता दें कि दुनिया में सबसे पहले न्यूजीलैंड में साल 2025 का आगाज हुआ ऑकलैंड में लोगों ने नए साल का जश्न मनाना शुरू किया और इस खास मौके पर शानदार आतिशबाजी का नजारा दिखाई दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने नए साल का स्वागत धूमधाम से किया। सिडनी, मेलबर्न और ब्रिसबेन जैसे प्रमुख शहरों में शानदार आतिशबाजी और समारोहों ने शहरों को जगमग कर दिया. सिडनी के हार्बर ब्रिज पर खास आतिशबाजी का आयोजन हुआ।

बता दें कि नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिए की गई व्यवस्थाओं के बीच लोगों की सुरक्षा सुनि‍श्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मंगलवार को हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया , चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए तथा राज्यों में यातायात नियंत्रित किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख शहरों के प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और उन्हें 'एल्कोमीटर' उपलब्ध कराए गए।

दिल्ली में करीब 20,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर 50 टीमों को तैनात किया गया है और उन्हें एल्कोमीटर दिए गए हैं।

नए साल के मौके पर कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। रात भर की मौज-मस्ती के दौरान कोई हादसा न हो इसके लिए कोलकाता पुलिस ने खास इंतजाम किए थे।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में नए साल के जश्न की धूम मच गई है। कड़ाके की ठंड और माइनस तापमान के बावजूद, बाहरी राज्यों से आए सैलानी यहां अपने नए साल के उत्सव का पूरा आनंद उठा रहे हैं। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद मनाली का तापमान काफी गिर चुका है, लेकिन सैलानियों का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!