Covid New Variant: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोविड के नए वेरिएंट का देश में पता चला है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक बयान में यह बात कही है।
क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि नया वेरिएंट XXI का ही पार्ट है। इसके देशभर में अब तक 216 लोगो में लक्षण पाए गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नए वेरिएंट पर वैक्सीन का इफेक्ट है। वैक्सीन लेने वाले लोगो में नए वेरिएंट का रिस्क नहीं है।
पिछले सप्ताह का हाल
पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 की स्थिति मामलों में वृद्धि के साथ बदल रही है। ज्यादातर मामले ओमिक्रॉन के XBB.1.16 संस्करण के होने की बात कही जा रही है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वरिष्ठ नागरिक और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोग सावधानी पूर्वक रहें।
कितने मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में कोविड के 1,500 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए, जो 146 दिनों में सबसे अधिक है। आंकड़ों में आगे कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में नए कोविड संक्रमण के मामले 1,590 दर्ज किए गए, जबकि 910 लोग ठीक हुए। भारत का कुल सक्रिय 8,601 मामले हैं।
कितनी मौतें
मरने वालों की संख्या छह और मृत्यु के साथ 5,30,824 हो गई है। जिनमें- तीन महाराष्ट्र से और एक-एक कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में दर्ज की गई। राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गई, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
