देश

Vande Bharat Express: रांची-वाराणसी और पटना-लखनऊ के बीच अयोध्या होकर नई वंदे भारत की शुरूआत, 'पसंदीदा खाने' से लेकर बहुत कुछ खास

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 18, 2024, 01:13 PM IST

New Vande Bharat Express:: पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी रूट पर दो नई वंदे भारत ट्रेनें 18 मार्च यानी सोमवार को ट्रैक पर उतर जाएंगी, दोनों ट्रेनें यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेंगी।

Image

पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी रूट पर नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू

Patna Lucknow & Ranchi Varanasi New Vande Bharat Express: पटना लखनऊ के बीच 18 मार्च से नियमित शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की आज यानी 18 मार्च से शुरूआत हो रही है, इस ट्रेन का बिहार के लोगों को बेसब्री से इंतजार था ऐसा इसलिए कि वो आसानी से और कम समय में अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के दर्शन कर पायेंगे।

गौर हो कि वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से अयोध्या के बीच के सफर को 6 घंटे में पूरा कर लेगी और श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर के रामलला का दर्शन कर पायेंगे ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 12 मार्च को वर्चुअल माध्यम से किया था।

पटना से अयोध्या वंदे भारत की टाइमिंग (Patna Lucknow New Vande Bharat Timing)-

ट्रेन संख्या 22345 वंदे भारत पटना स्टेशन से सुबह 6.05 बजे छूटेगी, 6:40 बजे आरा, 7:21 बजे बक्सर, 8:40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:20 बजे वाराणसी ,12:15 बजे अयोध्या धाम जंक्शन रुकते हुए 14:30 बजे लखनऊ के गोमती नगर पहुंचेगी वहीं वापसी में यह ट्रेन 22346 गोमती नगर लखनऊ से अपराह्न 3.20 बजे चलेगी और शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम, रात 8 बजे कैंट स्टेशन, 8.50 बजे पीडीडीयू नगर स्टेशन, बक्सर, आरा होते हुए 11.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। IRCTC के अनुसार नई वंदे भारत में यात्री पसंदीदा खाना खा सकते हैं, यात्रियों को टिकट बुक करते समय ही खाने की कैटेगरी तय करनी होगी।

पटना से अयोध्या का इतना है किराया (Patna To Ayodhya New Vande Bharat Train Fare)-

पटना से अयोध्या जाने वाले रेल यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन से चेयर कार के लिए 1090 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के 2060 खर्च करने होंगे वहीं पटना से बनारस के लिए चेयर कार 795 और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1455, पटना से लखनऊ के लिए चेयर कार का 1540 रुपए और 2765 रुपए एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया होगा।

रांची-वाराणसी न्यू वंदे भारत एक्सप्रेस टाइमिंग (Ranchi To Varanasi New Vande Bharat Train Timing)-

20887 वंदे भारत सुबह 5.10 बजे रांची से चलेगी और मूरी, बोकारो, कोडरमा, गया, सासाराम, पीडीडीयूनगर होते हुए दोपहर 1 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 22888 वंदेभारत कैंट स्टेशन से शाम 4.05 बजे चलेगी और रात 11.55 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी यानी करीब सात घंटे 50 मिनट में रांची-वाराणसी की इस वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन से दूरी तय हो जाएगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article